‘जब आप मुश्किल में होते हैं…’, जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने इनकी तारीफ में बांधे पुल, फाइनल के लिए भरी हुंकार

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारियों से मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया. मुंबई ने 184 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की एकजुटता, मैनेजमेंट और आपसी विश्वास की सराहना की.

IPL 2025 PBKS vs MI: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस (MI) को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 187 रन बनाए. प्लेऑफ के टॉप 2 की रेस में जीत के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की सामूहिक कोशिश और जीत के जज्बे को सराहा. उन्होंने मैनेजमेंट की प्रशंसा की और टीम के भीतर आपसी विश्वास को अहम बताया.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हर खिलाड़ी ने सही समय पर योगदान दिया. हमारी मानसिकता यही रही है कि हालात जैसे भी हों, हमें जीतना ही है. सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को इसका श्रेय जाता है. रिकी पोंटिंग शानदार रहे हैं, और मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं हर खिलाड़ी का विश्वास जीतूं.” (Shreyas Iyer Statement after PBKS win over MI.)

प्रियांश और इंग्लिश का तारीफ में बोले श्रेयस

अय्यर ने चुनौतीपूर्ण समय में टीम के भीतर मजबूत रिश्ते बनाए रखने की अहमियत पर भी जोर दिया और प्रियांश आर्य की शानदार शुरुआत की तारीफ की. उन्होंने टीम की निडर सोच की सराहना की. उन्होंने कहा, “यह विश्वास जीतने से ही होता है और ऐसा हमने मैच जीतकर किया है. मुझे लगता है कि इस रिश्ते को बनाए रखना बेहद जरूरी है. जब आप मुश्किल में होते हैं, तब एक-दूसरे की बुराई करना आसान होता है. प्रियांश आर्य ने जिस अंदाज में उन्होंने शुरुआत की, वह शानदार था. देखने में भी बेहद खूबसूरत लगा और हर खिलाड़ी ने निडर होकर खेला है.”

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, “वे नेट सेशंस में सभी जरूरी पहलुओं पर काम करते हैं, और उसका असर मैदान पर दिखता है. वहीं जोश इंग्लिस को नई गेंद खेलना पसंद है और मैं चाहता था कि वह ज्यादा गेंदें खेले. मुझे पता है कि वह मैच का रुख पलट सकता है, वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है. उम्मीद है कि वह इसी तरह खेलता रहेगा. पिछले कुछ सालों में हमारी अच्छी ट्यूनिंग बन गई है, वह मुझे मैदान पर फैसले लेने देता है और ये सारी चीजें मिलकर शानदार नतीजा दे रही हैं. खुशी है कि सब कुछ अच्छे से चल रहा है.”

क्वालिफायर-1 में खेलेगी पंजाब

मुंबई इंडियंस ने 2013 से अब तक जयपुर में खेले गए छह मुकाबलों में सिर्फ एक बार जीत हासिल की है, जो इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी. हालांकि इस मैच में जीत की बाजी पंजाब के हाथ लगी. इस विन के बाद पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और क्वालिफायर-1 खेलेगी, जबकि मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर-1 में खेलना होगा. यह दूसरी बार है जब पंजाब किंग्स आईपीएल में टॉप-2 में पहुंची है. इससे पहले 2014 में टीम ने ऐसा किया था.

MI vs PBKS, IPL 2025: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, नंबर वन पर कब्जा, प्रियांश-इंग्लिस के सामने सूर्या की चमक फीकी

बेटे ने बहुत पहले डेब्यू कर लिया होता, अगर…, छलका बाप का दर्द, जब इंडियन टीम में मिला मौका

सौरव गांगुली के बड़े भाई-भाभी के साथ बड़ा हादसा, बीच समुंदर पलटी स्पीडबोट, बाल-बाल बची जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >