भारत-पाक तनाव, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चिंतित; IPL-PSL में शामिल 24 खिलाड़ियों के लिए जारी किया बयान

Cricket Australia on IPL-PSL amidst India Pakistan Tention: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल और पीएसएल में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच असमंजस में हैं. पठानकोट ड्रोन हमले के कारण धर्मशाला में पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द कर दिया गया. पीएसएल के बचे हुए सभी मैच अब यूएई में कराए जाएंगे.

Cricket Australia on IPL-PSL amidst India Pakistan Tention: भारत में 8-9 मई की बीती रात को पाकिस्तान की ओर से जम्मू और पठानकोट समेत उत्तर भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमले के बाद ब्लैकआउट (पूरा अंधेरा) कर दिया गया. इस वजह से धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मुकाबला रद्द कर दिया गया, क्योंकि पठानकोट और धर्मशाला के बीच दूरी मात्र 90 किमी ही है. पाकिस्तानी हमलों का भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है, ऐसे में शुक्रवार को भारतीय अधिकारी आईपीएल को लेकर अगला कदम तय करने पर विचार कर रहे थे, तो वहीं पीएसएल के बचे हुए आठ मुकाबले (जिसमें फाइनल भी शामिल हैं) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिए गए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2025) में भाग ले रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच अनिश्चितता की स्थिति में आ गए हैं. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) शुक्रवार से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है. वर्तमान में IPL और PSL में दो दर्जन से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच शामिल हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संबंधित अधिकारियों से सलाह ले रहे हैं, साथ ही खिलाड़ियों और स्टाफ से भी संपर्क में हैं. CA ने अपने बयान में कहा, “हम पाकिस्तान और भारत में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इसके लिए हम ऑस्ट्रेलियाई सरकार, PCB, BCCI और स्थानीय प्रशासन से नियमित सलाह और अपडेट ले रहे हैं और क्षेत्र में मौजूद अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से संपर्क में हैं.”

गुरुवार को धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में ही रद्द करना पड़ा. पहले पंजाब ने बैटिंग करते हुए 10.1 ओवर में 122 रन बनाए थे. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने फिफ्टी जड़ेत हुए धुआंधार बल्लेबाजी. हालांकि इसी समय जब प्रियांश आर्या आउट हुए और श्रेयस अय्यर बैटिंग करने आए, तो अंपायर ने खेल रोक दिया और मैदान की फ्लडलाइट्स बंद कर दी गई. दर्शकों को भी मैदान से सुरक्षित तरीके से बाहर कर दिया गया.   

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस के अलावा पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग भी शामिल थे. भारतीय अधिकारियों ने मैच के रद्द होने की वजह बिजली गुल होना बताई. वहीं तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शिस ने पीएसएल 2025 में बुधवार को रावलपिंडी में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मुकाबला खेला था. पाकिस्तानी सुपर लीग (PSL) में डेविड वार्नर, मैक्स ब्रायंट, राइली मेरेडिथ, सीन एबॉट जैसे अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं.

IPL 2025 में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच

चेन्नई सुपर किंग्स: नाथन एलिस

दिल्ली कैपिटल्स: मिशेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क

कोलकाता नाइट राइडर्स: स्पेंसर जॉनसन

लखनऊ सुपर जायंट्स: जस्टिन लैंगर (कोच), मिच मार्श

पंजाब किंग्स: रिकी पोंटिंग (कोच), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, जोश इंगलिस, एरॉन हार्डी, जेवियर बार्टलेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जोश हेजलवुड, टिम डेविड

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, एडम जाम्पा

खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दोनों टीमों के स्टाफ के लिए वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली तक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है. बीसीसीआई आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए आज 9 मई को फैसला लेने वाला है. ऐसे में आने वाले मैच और टूर्नामेंट के संभावित विकल्प के बारे में जल्द ही सूचना आ सकती है. 

PBKS vs DC मैच रद्द; बदल गए प्लेऑफ समीकरण, RCB की बल्ले-बल्ले, दिल्ली की मुश्किल

IPL 2025 क्या हो पाएगा पूरा! आज बैठक में होगा फैसला, BCCI के पास कितने हैं विकल्प?

क्या IPL 2025 हो जाएगा रद्द? BCCI उपाध्यक्ष के बयान ने मचाई हलचल, बताया क्या है प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >