एक रिक्वेस्ट और शाहरुख खान ने खड़ी कर दिया हवाई जहाज, वसीम अकरम ने सुनाया KKR से जुड़ा अनसुना किस्सा

IPL Wasim Akram Shares KKR and Shahrukh Khan Story: वसीम अकरम ने अपनी आत्मकथा में बताया कि शाहरुख खान ने उनके और टीम के लिए हमेशा प्यार और देखभाल दिखाई. एक साक्षात्कार में अकरम ने 2012 आईपीएल सीजन की एक घटना साझा की, जिसमें शाहरुख ने टीम के लिए एक घंटे के अंदर प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया. अकरम ने शाहरुख की टीम के प्रति इस लगाव और समर्थन को सराहा.

IPL Wasim Akram Shares KKR and Shahrukh Khan Story: शाहरुख न केवल अपने खिलाड़ियों के लिए समर्थन दिखाते हैं, बल्कि अक्सर KKR के मैचों में स्टैंड्स से अपनी टीम को उत्साहपूर्वक समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं. अपने ड्रग्स की लत से उबरने के बाद पाकिस्तान के महान क्रिकेटर वसीम अकरम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में गेंदबाजी कोच का पद मिला, जहां उन्होंने 2010 से 2016 तक छह सीजन बिताए. इस दौरान उन्हें KKR के सह-मालिक शाहरुख खान का खिलाड़ियों के प्रति प्यार, देखभाल और सम्मान देखने को मिला. इससे अकरम काफी ज्यादा खुश हुए थे. वसीम अकरम ने एक साक्षात्कार में शाहरुख खान से जुड़ी एक अनसुनी कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने 2012 आईपीएल सीजन का एक घटना का जिक्र किया. 

अकरम को चिंता थी कि खिलाड़ी थक जाएंगे क्योंकि वे मैच के अगले दिन वेन्यू पर पहुंचेंगे, और इसका परिणाम पर असर पड़ सकता है. इस पर शाहरुख खान से बात की. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक VU स्पोर्ट्स के साक्षात्कार में वसीम ने कहा, “मुझे लगता है कि यह 2012 आईपीएल सीजन के दौरान हुआ था. हमारा नॉकआउट मैच कोलकाता में था, और मुझे याद है कि हम किसी जगह से पहुंचने वाले थे. शाहरुख खान वहां थे, तो मैंने उनसे कहा, ‘खान साहब, एक रिक्वेस्ट है. लड़के बड़े थक जाएंगे, हम कल पहुंचेंगे, परसो मैच है. तो अगर एक प्राइवेट प्लेन (टीम के लिए) अरेंज किया जा सकता है…’ उन्होंने कहा, ‘थक जाएंगे लड़के? कोई प्रॉब्लम नहीं.’ और एक घंटे के अंदर पूरी बोइंग जहाज तैयार था पूरी टीम के लिए.”

ड्रग्स की लत से निकलना नहीं था आसान- वसीम अकरम

बाद में अपनी आत्मकथा में, अकरम ने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स में काम करना उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था, खासकर जब उन्होंने लाहौर के एक ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर में “कठोर” परिस्थितियों में दिन बिताए थे. उन्होंने लिखा, “फिल्में रिहैब को एक देखभाल और पोषण वाले माहौल के रूप में प्रस्तुत करती हैं, लेकिन लाहौर का यह केंद्र कठोर था- एक साधारण बिल्डिंग जिसमें पांच सेल, एक हॉल और एक रसोई थी.” उन्होंने आगे कहा, “बाहर आने के बाद, मैंने शांत रहने की कोशिश की, अपने आप को केंद्रित करने की कोशिश की. शाहरुख खान ने मुझे कोलकाता नाइट राइडर्स में गेंदबाजी कोच के रूप में एक आकर्षक नौकरी दी, यह मेरी पहली सीनियर कोचिंग भूमिका थी.”

चैंपियन KKR की इस सीजन में प्रदर्शन

2012 में ही केकेआर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. फाइनल में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स के 190/3 के लक्ष्य को पांच विकेट रहते हासिल कर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. सुनील नरेन की स्पिन गेंदबाजी ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला. गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने इतिहास रचा था. हालांकि अब तक तीन बार की चैंपियन केकेआर इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. वह 9 मैचों में केवल 3 मैच ही जीत पाई है. पंजाब के खिलाफ शनिवार को खेला गया मैच भी बारिश के कारण धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटने पड़े. इस सीजन प्लेऑफ की रेस में जगह बनाने के लिए केकेआर को अपने बाकी के सभी मैच जीतने होंगे. केकेआर का अगला मैच 29 अप्रैल को होगा, जहां वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी. 

IPL 2025 में रवि शास्त्री ने चुने 4 अनकैप्ड प्लेयर, वैभव सूर्यवंशी भी हुए शामिल, लेकिन मिली ये वार्निंग

CSK को हराने के बाद काव्या मारन का तोहफा, पूरी SRH टीम को दे दी छुट्टी, इस देश कर दिया रवाना

डेटिंग और रिलेशनशिप पर शुभमन गिल ने कर दिया साफ, बोले- पिछले तीन साल से मैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >