CSK नंबर 10 पर रहे तो अच्छा है, ऐसा क्यों बोले वीरेंद्र सहवाग, अगले सीजन चार खिलाड़ियों के बाहर होने पर भी लगाई मुहर

IPL 2025 Virender Sehwag Comment on CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 सीजन अब तक बेहद खराब रहा है, टीम ने 9 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं. सनराइजर्स के खिलाफ चेपॉक में पहली बार हार झेलने के बाद CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. वीरेंद्र सहवाग ने CSK के चार खिलाड़ियों को सीजन के बाद रिलीज करने की सलाह दी है.

IPL 2025 Virender Sehwag Comment on CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा. अब तक 9 मैचों में उन्हें सात में हार देखनी पड़ी है. शुक्रवार को सनराइजर्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर पहली बार हार नसीब हुई. लगातार चार मैचों में हार के बाद सीएसके पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो चुकी हैं. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मौजूदा टीम से चार ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 सीजन के बाद रिलीज कर देना चाहिए. 

क्रिकबज पर सीएसके बनाम एसआरएच मैच के बाद सहवाग ने ने CSK पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वे इस बार अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहते हैं, तो यह एक अलग और जरूरी अनुभव होगा. आईपीएल इतिहास में यह पहली बार होगा जब पांच बार की चैंपियन टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ से बाहर होगी. सहवाग ने कहा, “मैं पक्का नहीं कह सकता कि चेन्नई 10वें नंबर पर खत्म करेगी या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो अच्छा ही है. क्योंकि फिर उन्हें भी पता चलेगा कि आखिर में रहना कैसा लगता है. इतने सालों में, इतने फाइनल खेलने के बाद, उन्होंने ये अनुभव नहीं किया है.”

सहवाग ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, आर. अश्विन और विजय शंकर, ये वो नाम हैं जो हमें अगली बार CSK में शायद देखने को न मिलें. अगर मैं होता, तो मैं इन चारों को जरूर बदलता और युवा खिलाड़ियों को मौका देता. क्योंकि अगर आप अब टीम बना रहे हैं, तो अगले 10 सालों के लिए बनाइए, सिर्फ एक सीजन के लिए नहीं. वो जमाना गया जब टीम एक साल के लिए बनाई जाती थी.”

आर अश्विन, जो 2008 से 2015 तक सीएसके का हिस्सा रह चुके हैं, इस सीजन वापसी के बाद सात मैचों में सिर्फ पांच विकेट ही ले सके हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.29 रहा है. वहीं कीवी जोड़ी कॉनवे और रचिन रविंद्र ने मिलकर 11 पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं. विजय शंकर भी पांच पारियों में 130 से कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पाए हैं.

जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में एमएस धोनी और उनकी टीम द्वारा जीते गए पांच आईपीएल खिताब याद आते हैं, जो पिछले 18 सीज़नों के दौरान हासिल किए गए. CSK को हमेशा से एक विजेता टीम के तौर पर देखा गया है, और सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ लगातार सफलता पाई. लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग है. ऐसा महसूस हो रहा है जैसे चेपॉक का वह दुर्ग, जो बरसों से अजेय रहा था, अब ढह चुका है. अब हालत ये हो गई है कि वही CSK जो कभी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की किया करती थी. उनका सबसे खराब प्रदर्शन 2022 में रहा था जब वे 9वें स्थान पर रहे थे, लेकिन इस बार 10वें पायदान पर फिसलने की आशंका भी बेहद प्रबल दिखाई दे रही है. CSK अपना अगला मुकाबला 30 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलेगी.

लगातार हार के बाद कैप्टन कूल से मिले CSK मालिक, मुलाकात पर रैना का बड़ा बयान, बोले- धोनी ऐसी ऑक्शन…

‘ज्यादा चारा खा लिया’, टेस्ट में फेल, तो जमीन पर बल्ला पटकने लगे जडेजा, रैना और इशान ने लिए मजे, देखें Video

ये क्या है! फ्री हिट पर हवाबाजी कर बैठा बल्लेबाज, उखड़ पड़ीं काव्या मारन, देखें रिएक्शन Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >