‘अब तू आ…’ विराट कोहली ने खलील अहमद को सिखाया सबक, तो CSK बॉलर ने फिर दिखाई आक्रामकता, देखें Video

Virat Kohli vs Khaleel Ahmed Tussle in CSK vs RCB IPL 2025: विराट कोहली मैदान पर एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं. आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. हालांकि इस मैच में उन्होंने खलील अहमद को लगातार दो छक्के मारकर पुरानी भिड़ंत का हिसाब चुकता किया. इसकी चर्चा ज्यादा रही. कोहली ने पहले ही खलील को चेताया था- ‘अब तू आ’ और इस बार मैदान पर अपना वादा निभा दिया. इसके बाद खलील ने भी उनका कैच लेकर इस टसल को आगे बढ़ाया है.

Virat Kohli vs Khaleel Ahmed Tussle in CSK vs RCB IPL 2025: विराट कोहली क्रिकेट मैदान पर अलग रूप में ही नजर आते हैं. उनकी आक्रामकता का शिकार होने से सभी बचना चाहते हैं. खास बात है कि विराट अपना बदला नहीं भूलते. कुछ ऐसा ही हुआ चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विराट कोहली और खलील अहमद के बीच जबरदस्त रस्साकशी देखने को मिली. विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अर्धशतक जमाया और अपनी टीम को रोमांचक दो रन की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कोहली ने पावरप्ले से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और तीसरे ओवर में सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद को लगातार दो छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. ये वही खलील थे जिनसे कोहली की पिछली भिड़ंत में बहस हुई थी और तब कोहली ने उन्हें अगली बार ‘सबक सिखाने’ की चेतावनी दी थी.

28 मार्च को आईपीएल 2025 में सीएसके और आरसीबी के पहले मुकाबले के दौरान खलील अहमद ने विराट कोहली का विकेट मिलने से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था. इसके जवाब में कोहली ने उनसे कहा था- “अब तू आ” और शनिवार को कोहली ने उस चेतावनी को हकीकत में बदल दिया. विराट कोहली ने इस मैच में उसकी कसर पूरी कर दी. 3 मई को खेले गए मैच में कोहली ने खलील के तीसरे ओवर में दो लगातार छक्के मारे.  उन्होंने पांचवीं और छठवीं गेंद पर दो छक्के लगाकर मैच का माहौल ही बदल दिया. पावरप्ले में खलील ने दो ओवर में 32 रन लुटाए. इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट और खलील के बीच चल रहे टसल पर लोगों ने खूब रिएक्ट किया. 

देखें जब विराट ने खलील को चेतावनी दी थी-

और फिर विराट ने खलील को छक्के जड़े-

हालांकि खलील ने भी विराट के तेवर का उसी तरह जवाब दिया. 12वें ओवर में जब सैम करन की गेंद पर विराट आउट हुए तो उनका कैच खलील ने ही लपका. कैच लेने के बाद खलील ने गेंद को जोर से जमीन पर पटका और थोड़ा चिल्लाते हुए भी नजर आए. उनके इस रिएक्शन का भी लोगों ने संज्ञान लिया और उस पर भी चर्चा हुई. 

हालांकि खलील के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहा. सीएसके की गेंदबाजी और उनके अंतिम ओवर में आरसीबी के फिनिशर रोमारियो शेफर्ड ने उन पर 33 रन ठोक दिए. शेफर्ड ने इस ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए और 14 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. शेफर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 213/5 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 211 रन ही बना सकी.

हालांकि खलील का यह मैच खराब रहा. उन्होंने केवल 3 ओवर में ही 65 रन दे डाले. हालांकि उन्होंने इस सीजन में सीएसके के लिए अब तक 11 मैचों में 14 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, विराट कोहली ने सही समय पर फॉर्म पकड़ी है और अब वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उनके साथ ही आरसीबी भी अब आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में 11 में से 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है. प्लेऑफ की रेस में आगे चल रही आरसीबी का अगला मुकाबला अब 9 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ होगा. 

इन्हें भी पढ़ें:-

वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग पार्टनर आयुष म्हात्रे ने तोड़ दिया सुरेश रैना का रिकॉर्ड, हासिल किया ये रिकॉर्ड

IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का, रवींद्र जडेजा ने तारा बना दी गेंद, Video में देखें कहां तक गई

IPL का महारिकॉर्ड बना गए धोनी, RCB के खिलाफ हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >