विराट कोहली का नया कीर्तिमान , CSK के खिलाफ रिकॉर्ड बनाकर धवन को छोड़ा पीछे

Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए IPL 2025 के मुकाबले में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि उनकी पारी ज्यादा बड़ी नहीं थी, लेकिन 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. CSK vs RCB

Virat Kohli Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए IPL 2025 के मुकाबले में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, उनकी पारी ज्यादा बड़ी नहीं थी और उन्होंने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए, लेकिन इस छोटी पारी के साथ ही उन्होंने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. विराट कोहली अब आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया, जो पहले इस रिकॉर्ड के मालिक थे. CSK vs RCB

कोहली ने CSK के खिलाफ कुल 1,084 रन बना लिए हैं, जिससे उन्होंने शिखर धवन के 1,057 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने यह कारनामा 34 मैचों में 33 पारियों के दौरान किया, जबकि धवन ने 29 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. आईपीएल इतिहास में अब तक केवल दो बल्लेबाज ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बना पाए हैं – विराट कोहली और शिखर धवन. इन दोनों के बाद इस सूची में रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज शामिल हैं, लेकिन वे अब तक 1,000 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सके हैं. Virat Kohli New Record.

कोहली का CSK के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 90 रन है, और उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं. उनके ये रन 37.37 की औसत और 125.46 की स्ट्राइक रेट से आए हैं. दूसरी ओर, शिखर धवन के नाम 1 शतक (101) और 8 अर्धशतक* हैं. इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 35 मैचों में 896 रन बनाए हैं. वहीं, दिनेश कार्तिक ने 33 मैचों में 727 रन, और डेविड वॉर्नर ने 21 मैचों में 696 रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड के साथ, विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और बड़े मौकों पर चमकना जानते हैं. Virat Kohli Record vs CSK.

CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1️ विराट कोहली– 1,084 रन (34 मैच, 33 पारियां)
2️ शिखर धवन– 1,057 रन (29 पारियां)
3️ रोहित शर्मा– 896 रन (35 मैच)
4️ दिनेश कार्तिक– 727 रन (33 मैच)
5️ डेविड वॉर्नर– 696 रन (21 मैच)

वहीं इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने तेज शुरुआत की. फिल सॉल्ट ने विराट कोहली के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. लेकिन विकेट के लिए तरस रही चेन्नई को धोनी ने स्टंपिंग करके पहली सफलता दिलाई. हालांकि इसके बाद भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए राहत नहीं आई. आरसीबी ने कप्तान पाटीदार, विराट कोहली और अंत में टिम डेविड की पारी की बदौलत 196 रन स्कोर बोर्ड पर दर्ज किए. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए, चेन्नई सुपरकिंग्स को हेजलवुड ने दो शुरुआती झटका दे दिया. इससे चेन्नई अंत तक उबर नहीं पाई. रचिन रविंद्र ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन चेन्नई 146 रन ही बना सका. इस तरह उसे 17 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर हार झेलनी पड़ी. आरसीबी के लिए यह जीत सोने पर सुहागे की तरह रही, वह अब और भी मजबूती के साथ पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर मौजूद है. 

धोनी ने रच दिया इतिहास, CSK vs RCB मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

17 साल बाद जीता आरसीबी, सीएसके कप्तान गायकवाड़ हुए निराश, बोले- इन कारणों ने हमें हरा दिया

चेन्नई पर जीत के बाद बोले आरसीबी कप्तान पाटीदार, कहा- यह मोमेंट गेम चेंजिंग, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >