संजय मांजरेकर से ‘भिड़े’ विराट के भाई विकास कोहली, बैटिंग एवरेज का हवाला देकर साधा था निशाना

Virat Kohli Brother Vikas Trolls Sanjay Manjrekar: आईपीएल में विराट कोहली की बैटिंग शानदार चल रही है. हालांकि इस सीजन उन्होंने थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की है, लेकिन टीम की जीत के लिए यह जरूरी रहा है. इसी को लेकर संजय मांजरेकर ने विराट को इग्नोर किया, जिस पर विकास कोहली ने जवाब दिया है.

Virat Kohli Brother Vikas Trolls Sanjay Manjrekar: विराट कोहली का आईपीएल 2025 में अब तक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने हाल ही में 10 आईपीएल पारियों में अपना छठवां अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. वे पर्पल कैप की रेस में भी आगे चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन 10 मैच में 443 रन बना चुके हैं. अपनी शानदार क्रिकेटिंग स्किलस की वजह से विराट कोहली हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके भाई, विकास कोहली, इन सब से दूर ही रहना पसंद करते है. लेकिन हाल ही में विकास ने सोशल मीडिया पर अपने भाई का पक्ष लेते हुए संजय मांजरेकर के खिलाफ पोस्ट किया है. 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर अन्य खिलाड़ियों पर विशेष टिप्पणियाँ देते हैं. पिछले कुछ दिनों में संजय ने RCB के खिलाफ कई पोस्ट किए हैं. उनका मानना है कि विराट और बुमराह को अब हम ‘बेस्ट vs बेस्ट’ के आकड़ों में नहीं गिन सकते हैं. उन्होंने ऐसा भी कहा कि विराट अब अपने करियर की चरम सीमा पार कर चुके हैं. इसके अलावा जब संजय IPL के टॉप 10 खिलाड़ी चुन रहे थे तब उन्होंने विराट को अनदेखा कर दिया था. 

इसके बाद संजय ने हाल ही में आईपीएल में 10 सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की लिस्ट दी. इसमें भी उन्होंने विराट को बाहर रखा. संजय ने कहा, “जब बल्लेबाजी की बात आती है तो केवल यही सूची मायने रखती है. अब तक शानदार SR के साथ बड़े रन. पूरन: 377 रन SR 205 प्रियांश आर्य: 254 रन SR 202 श्रेयस: 263 रन SR 185 सूर्या: 373 रन SR 167…”

विराट को बाहर करने का जवाब देते हुए विकास ने इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर कहा “संजय मांजरेकर. करियर ओडीआई स्ट्राइक रेट: 64:31. 200 के पार जाने वाली स्ट्राइक रेट के बारे में बात करना आसान है.”

विराट कोहली का बैटिंग परफॉर्मेंस इस सीजन शानदार चल रहा है, जिसकी बदौलत आरसीबी इस साल प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है. आरसीबी ने 10 मैचों में से 7 जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर है. एक और जीत उसको अंतिम चार में पहुंचा देगी.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम; BCCI ने शॉर्टलिस्ट किए 35 नाम, इन दो खिलाड़ियों का कटा पत्ता

KKR के लिए नई मुश्किल! रहाणे को हाथ में लगे टांके, कठिन प्लेऑफ से पहले आई ये लेटेस्ट अपडेट

‘उसे यह एहसास हो गया है…’, केएल राहुल के सेलीब्रेशन पर गदगद सुनील शेट्टी, तारीफ में कही बड़ी बात 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >