Virat Kohli, RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट आउट होने के बाद बहुत ज्यादा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. आरसीबी ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. विराट ने 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. लेकिन वह अपनी बैटिंग और अंपायर के कुछ फैसलों से खुश नहीं थे. आउट होने के बाद उन्होंने अपना गुस्सा मैदान के बाहर निकाला.
बाउंड्री लाइन के पास फेंका हेलमेट और ग्लव्स
विराट कोहली जब अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हुए तो वह बेहद निराश थे. हार्दिक पंड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑन पर उनका शानदार कैच पकडा. पवेलियन वापस लौटते समय विराट का गुस्सा साफ देखा जा सकता था. उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास पहुंचते ही अपना हेलमेट सिर से उतार कर जोर से जमीन पर फेंक दिया. इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्लव्स भी उतार कर फेंक दिए. उनका यह गुस्सा कैमरे में कैद हो गया.
अपनी स्ट्राइक रेट से थे काफी नाराज
विराट कोहली का गुस्सा सिर्फ आउट होने पर नहीं था, बल्कि वह अपनी धीमी बैटिंग से भी नाखुश थे. एक तरफ फिल साल्ट और रजत पाटीदार 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन कूट रहे थे. वहीं दूसरी तरफ विराट को रन बनाने में संघर्ष करना पड रहा था. उन्होंने 37 गेंदों का सामना करके अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 5 चौके और एक छक्का निकला. उनका स्ट्राइक रेट केवल 131.58 का था. इसी वजह से उन्होंने फिफ्टी बनाने के बाद कोई जश्न नहीं मनाया. हालांकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उन्हें देखकर स्टैंड में काफी खुश थीं.
वाइड गेंद पर बर्बाद किए दोनों महत्वपूर्ण DRS
मैच के दौरान अंपायर के फैसलों ने भी विराट को काफी परेशान किया. विराट ने अपनी बैटिंग के दौरान वाइड गेंद की जांच करने के लिए अंपायर के फैसले के खिलाफ जाकर दो बार डीआरएस का इस्तेमाल किया. दोनों ही मौकों पर टीवी अंपायर का फैसला उनके खिलाफ गया और मैदानी अंपायर का फैसला सही माना गया. इससे आरसीबी के दोनों रिव्यू खराब हो गए. रिव्यू बर्बाद होने के बाद भी विराट काफी झल्लाए हुए नजर आए.
साल्ट और पाटीदार ने खेली तूफानी पारी
आरसीबी की शुरुआत इस मैच में बहुत शानदार रही. फिल साल्ट ने विराट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रन जोडे. साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने भी आते ही ताबडतोड बैटिंग शुरू कर दी. पाटीदार ने केवल 20 गेंदों में 53 रन की तेज पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जडे.
मुंबई के बॉलर रहे पूरी तरह से बेअसर
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस मैच में काफी साधारण रही. एमआई के बॉलर आरसीबी के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल साबित हुए. टीम की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को सिर्फ एक-एक विकेट हासिल हुआ. कोई भी बॉलर किफायती साबित नहीं हुआ. इसका नतीजा यह रहा कि आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 240 रन का बडा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया.
ये भी पढ़ें-
MI vs RCB: आशा भोसले को श्रद्धांजलि, कोहली हुए भावुक, काली पट्टी बांध उतरे खिलाड़ी
बैन के डर से सुधरे दिग्वेश राठी, विकेट लेने के बाद कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न
LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से दी मात, गिल और बटलर की फिफ्टी
