‘टूट गया हूं…’, RCB के जश्न में हुई मौत पर विराट कोहली और तेंदुलकर हुए भावुक, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Virat Kohli on Tragic Stampede on RCB IPL 2025 Win: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती, जिससे बेंगलुरु में जश्न का माहौल बना. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार को हुए इसी जश्न के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. हादसे पर विराट कोहली और सचिन तेंदलुकर ने शोक जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Virat Kohli on Tragic Stampede on RCB IPL 2025 Win: आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर 18 साल बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं पंजाब किंग्स, जो दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी और 11 साल बाद फाइनल खेल रही थी, इस हार के बाद उसका इंतजार और बढ़ गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आरसीबी की इस जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न की तैयारी की गई. लेकिन यह जश्न मातम में बदल गया, जब स्टेडियम के पास बुधवार को भगदड़ मच गई. अफरा-तफरी में हुई इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने गहरा शोक व्यक्त किया है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल जीत का जश्न के दौरान हजारों की संख्या में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास जमा हो गए थे. विराट कोहली ने रात करीब 10:45 बजे इंस्टाग्राम पर आरसीबी के बयान को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “शब्द नहीं हैं… पूरी तरह से टूट गया हूं.”

RCB ने अपने बयान में जताया दुख

आरसीबी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमें मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से बेंगलुरु में टीम के आगमन को लेकर हुए सार्वजनिक जमावड़े में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद गहरा दुख हुआ है. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.” बयान में आगे कहा गया, “आरसीबी इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है. जैसे ही हमें इस स्थिति की जानकारी मिली, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया.”

सचिन तेंदुलकर भी हुए भावुक

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई इस “त्रासदीपूर्ण” भगदड़ पर शोक व्यक्त किया.सचिन तेंदुलकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो हुआ, वह बेहद दुखद है. मेरा दिल हर एक प्रभावित परिवार के साथ है. सभी को शांति और हिम्मत मिले, यही प्रार्थना है.”

डिविलियर्स ने जताई संवेदना

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी इस हादसे पर शोक जताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज हुई दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं.”

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जानकारी दी कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 33 लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों का इलाज सरकार की ओर से निःशुल्क कराया जाएगा. उन्होंने कहा, “जीत के जश्न के दौरान बड़ा हादसा हुआ. यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुआ. मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा.” मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और 33 लोग घायल हुए. यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी. सरकार इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है.”

इश्क की पिच पर क्लीन बोल्ड हुए कुलदीप यादव, UP की लड़की के प्यार में गिरा चाइनामैन गेंदबाज

‘हमारे पास टिकट थे, लेकिन मार और गालियां खाई’ बेंगलुरु भगदड़ के पीड़ित की आपबीती

IPL 2025 Final: कोहली के खिताब जीत से लेकर सूरमा टीमों के बाहर होने तक की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >