अनुभवी 14 साल vs उम्र 14 वर्ष, वैभव सूर्यवंशी के दुस्साहस पर भुवनेश्वर का बदला, Video में देखिए रोमांचक भिड़ंत

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और RR के बीच हुए मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार की दिलचस्प टक्कर देखने को मिली. वैभव ने पहले ही छक्के से मैच में रोमांच भर दिया, लेकिन भुवी ने अगली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर अपना अनुभव दिखाया. ये मुकाबला सिर्फ रन और विकेट का नहीं, बल्कि नई उम्र की हिम्मत बनाम पुराने अनुभव की जंग भी था.

IPL 2025 RR vs RCB, Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में जहां एक ओर रनों की बारिश देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर एक दिलचस्प भिड़ंत ने सबका ध्यान खींचा. जहां 14 साल के अनुभव के सामने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी थे. यानी युवा बल्लेबाज बनाम अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की रस्साकशी सामने आई, जिसमें पहली बाजी तो साहसी बालक के हाथ लगी, लेकिन फिर अनुभव ने अपना खेल दिखा दिया.

दरअसल आरसीबी के तय किए गए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की पारी की शुरुआत ही रोमांच से भरपूर रही. ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. लेकिन रजत पाटीदार ने मौके को समझा और तुरंत अपने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास गए. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने साफ कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है. उन्होंने पांचवें ओवर में जैसे ही भुवनेश्वर कुमार का सामना किया, पहली गेंद पर ही बल्ला घुमाया और गेंद को सीमारेखा के बाहर भेज दिया. भुवी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर वैभव ने मैदान पर तूफानी इरादे दिखा दिए.

भुवनेश्वर का चुपचाप बदला

लेकिन 2011 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर कुमार दिखा दिया कि वे कोई नौसिखिया गेंदबाज नहीं हैं. उन्होंने वैभव के इरादों को पढ़ लिया था. अगली ही गेंद पर उन्होंने रणनीति बदली और गेंद को थोड़ा फ्लाइट दिया, स्टंप की लाइन में डाला और रूम नहीं दिया. वैभव ने एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार वो गेंद को समझ नहीं पाए और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए. इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आईपीएल युवा और अनुभव की जंग है. बिल्कुल जियोहॉटस्टार की टैग लाइन जेन बोल्ड बनाम जेन गोल्ड की तरह.  वैभव सूर्यवंशी ने अपने आत्मविश्वास से दर्शकों को प्रभावित किया, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि मैदान पर रणनीति और धैर्य से ही जीत मिलती है.

वैभव की पारी और RR vs RCB मैच का हाल

वैभव ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए और इस दौरान दो शानदार छक्के भी लगाए. लेकिन जिस अंदाज़ में भुवी ने उन्हें आउट किया, उसने ये दिखा दिया कि आईपीएल सिर्फ युवा टैलेंट की ताकत का मंच नहीं है, बल्कि अनुभव की परख का भी. वैभव का विकेट गिरने तक राजस्थान का स्कोर 4.2 ओवर में 52/1 था.

इससे पहले, RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. विराट कोहली (70 रन, 42 गेंद), देवदत्त पडिक्कल (50 रन, 27 गेंद), और जितेश शर्मा (20* रन, 10 गेंद) ने पारी को मजबूत किया. जवाब में राजस्थान की टीम तेज शुरुआत तो कर पाई, लेकिन मिडल ओवर्स में दबाव में आ गई और अंत में 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना सकी और मुकाबले को 11 रन से हार बैठी. 

सुयश शर्मा ने टोपी से रोकी बॉल, फिर भी पेनाल्टी नहीं लगी, कैसे बच गई RCB? ये है नियम

18 साल में क्रिस गेल या विराट से जो न हुआ, यशस्वी जायसवाल ने कर दिखाया, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

धोनी रचेंगे इतिहास, CSK vs SRH मैच में हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि, रोहित-विराट की लीग में होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >