बैटिंग नहीं गेंदबाजी से जलवा, वैभव सूर्यवंशी ने स्टंप्स के दो टुकड़े कर दिए, बल्लेबाज हुआ हैरान, देखें Video

Vaibhav Suryavanshi Breaks Stumps with bowling: आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ा और फिर 35 गेंदों में शतक लगाकर टी20 इतिहास के सबसे युवा सेंचुरियन बन गए. बल्लेबाजी के बाद अब उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और एक नेट सेशन में उनकी स्पिन गेंद ने स्टंप्स को दो टुकड़ों में तोड़ दिया. सूर्यवंशी इस सीजन में संभावित ऑलराउंडर के रूप में उभरते हुए लगातार क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर रहे हैं.

IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi Breaks Stumps with bowling: वैभव सूर्यवंशी के लिए यह आईपीएल सीजन अब तक यादगार रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर न सिर्फ आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, बल्कि क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा टी20 सेंचुरियन भी बन गए. अब उन्होंने अपनी गेंदबाजी से फिर से सबका ध्यान खींचा है, जब उनकी एक गेंद ने स्टंप्स को ही दो टुकड़ों में बांट दिया. महज 14 साल की उम्र में बल्लेबाजी के बाद अब एक संभावित ऑलराउंडर के रूप में उभरते हुए सूर्यवंशी लगातार लोगों को चकित कर रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव नेट्स सेशन के दौरान स्पिन गेंदबाजी करते हुए स्टंप्स को दो टुकड़ों में तोड़ते नजर आए. यह नजारा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 मई को ईडन गार्डन में होने वाले मैच से पहले का है. बल्लेबाजी सेशन के बाद, वैभव मैदान पर रुके और स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास किया. इसी दौरान उन्होंने बिना किसी चेतावनी के एक ऐसी गेंद डाली जो इतनी तेज घूमी कि बल्लेबाज को पूरी तरह चकमा देते हुए सीधे स्टंप्स पर जा लगी और उन्हें दो टुकड़ों में तोड़ डाला. यह सीन देखकर खिलाड़ी और स्टाफ हैरान रह गए. (Vaibhav Suryavanshi Breaks Stumps in Half.)

14 साल के राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले युवा सनसनी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तूफानी पारी के दौरान 11 छक्के जड़े थे और रातों-रात स्टार बन गए थे. उन्होंने यह विस्फोटक पारी इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान और करीम जनत जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ खेली थी. यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. 

राहुल द्रविड़ और शेन बांड ने की वैभव की जमकर तारीफ

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव की खेल के प्रति खुशी, शांत स्वभाव और तीव्र क्रिकेटिंग समझ की प्रशंसा की. द्रविड़ ने इस बात पर जोर दिया कि वैभव को मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह मार्गदर्शन की जरूरत है. वहीं राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट को उनके साथ धैर्य रखना होगा क्योंकि वह अभी बहुत युवा हैं. पूर्व न्यूजीलैंड पेसर ने कहा कि वैभव को अपनी शैली में खेलने की आजादी दी गई है, और उन्होंने अब तक इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है.

राजस्थान रॉयल्स वैसे तो 11 मैचों में से केवल 8 ही जीत पाया है. हालांकि वह प्लेऑफ की दौड़ से अब लगभग बाहर हो चुका है, लेकिन उसकी उम्मीदें अब भी कायम हैं. अगर वह बाकी मैच जीत ले और सभी टीमों का स्कोर 14 हो तो. हालांकि ऐसा होना मुश्किल ही लगता है. उसको अगला मुकाबला रविवार, 4 मई कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है, ऐसे में केवल जीत और दूसरे टीमों की हार ही उसका रास्ता बना सकती है. 

वन लास्ट टाइम! क्या मैदान पर धोनी-विराट की यह आखिरी मुलाकात थी? कोहली के ऐक्शन ने उड़ाई फैंस की नींद

‘उसमें एक खासियत’, आयुष म्हात्रे की पारी से कोच स्टीफन फ्लेमिंग गदगद, CSK के साथ लंबे रिश्ते का जताई उम्मीद

‘अब तू आ…’ विराट कोहली ने खलील अहमद को सिखाया सबक, तो CSK बॉलर ने फिर दिखाई आक्रामकता, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >