Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है. मैच खत्म होने के बाद 15 साल के वैभव ने अनजाने में कैमरे के सामने कुछ ऐसा बचपना कर दिया, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
वैभव का देशी अंदाज
हुआ यह कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अवॉर्ड मिलने के बाद वैभव वापस लौट रहे थे और कैमरे उन्हीं को दिखा रहे थे. इसी बीच, 15 साल के वैभव ने आराम से अपना लोअर निकाला, उसे कंधे पर रखा. हाफ शॉर्ट्स में ही ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ गए. उन्हें इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि करोड़ों लोग लाइव टीवी पर उनका यह बचपना देख रहे हैं.” सोशल मीडिया पर फैंस वैभव के इस देशी अंदाज के दिवाने हो गए है.
आईपीएल 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में दमदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 230 से ज्यादा के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 579 रन ठोक दिए हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत वैभव फिलहाल इस सीजन की ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप पर हैं.
