दिल्ली के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मैच में सबकी नजरें राजस्थान के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी.

Vaibhav Suryavanshi: दिल्ली और राजस्थान दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि दोनों की प्लेऑफ की उम्मीदें इसी पर टिकी हैं. इस महामुकाबले में वैभव के पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका होगा. अगर वैभव इस मैच में चमकते हैं, तो वह सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

सिक्सर किंग बन सकते हैं वैभव 

अभिषेक शर्मा के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज़्यादा 42 छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है. जो उन्होंने 2024 में बनाया था. अब वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं. वैभव इस सीजन में 40 छक्के लगा चुके हैं और उन्हें नया रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 3 छक्के और लगाने है. दूसरा सीजन खेल रहे वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक भी है. पिछले साल उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में बनाए थे. 

सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम

अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज़्यादा 59 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. जो उन्होंने 2012 में बनाया था. अगर राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वैभव के पास इस  रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका रहेगा. इसके लिए उन्हें 20 छक्के और लगाने होंगे. वैसे काम मुश्किल ज़रूर है, लेकिन वैभव जिस फॉर्म में हैं, यह नामुमकिन भी नहीं है.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

59- क्रिस गेल (RCB)- 2012

52- आंद्रे रसेल (KKR)- 2019

51- क्रिस गेल (RCB)- 2013

45- जोस बटलर (RR)- 2022

44- क्रिस गेल (RCB)- 2011

42- अभिषेक शर्मा (SRH)- 2024

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >