Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को अपना मुरीद बना लिया है. इस सीजन में गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले वैभव ने न सिर्फ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए, बल्कि लगातार दूसरी बार ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का खिताब भी अपने नाम किया. पिछले सीजन में भी यह अवॉर्ड जीतने वाले वैभव को इस बार पुरस्कार के तौर पर 10 लाख रुपये और टाटा सिएरा (Tata Sierra) एसयूवी गाड़ी दी गई.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 17 मैचों में 776 से ज्यादा रन बनाकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. इस सीजन में लीग के बड़े-बड़े दिग्गज स्टार्स भी वैभव की रफ्तार के आगे फीके नजर आए और वह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मुकाबले में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. इस सीजन में वैभव ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा. इस पूरे सीजन में वैभव ने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | राजस्थान रॉयल्स | 237.30 |
| 2 | फिन एलन | कोलकाता नाइट राइडर्स | 214.11 |
| 3 | प्रियंश आर्य | पंजाब किंग्स | 211.62 |
| 4 | अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 204.72 |
| 5 | रजत पाटीदार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 196.76 |
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वैभव
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की एक ऐसी ही तूफानी पारी खेली, जिसने स्टेडियम में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके जड़े. वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के बेहद करीब थे, लेकिन बदकिस्मती से 29वीं गेंद पर आउट हो गए. वह क्रिस गेल के 30 गेंदों में बनाए गए सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए और यह रिकॉर्ड अब भी गेल के नाम ही दर्ज है.
यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचा क्रिस गेल का कीर्तिमान…सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी
