‘T20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नजर गेल के इस रिकॉर्ड पर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंसी ने टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाने का बड़ा सपना जाहिर किया है. युवा बल्लेबाज ने कहा कि वह क्रिस गेल का 175 रन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचना चाहते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली है. इसके अलावा वैभव अब महज 15 साल के उम्र में ऐसा दावा किया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. वैभव टी20 क्रिकेट में शतक नहीं, अब दोहरा शतक बनाना चाहते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ बातचीत में कहा कि वह टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का सपना देखते हैं. इसके साथ ही वो क्रिस गेल का टी20 क्रिकेट में 175 रन की पारी का रिकॉर्ड भी तोड़ना चाहते हैं.

केविन पीटरसन के यूट्यूब शो द स्वीच में बातचीत के दैरान वैभव सूर्यवंंशी ने अपने इरादे साफ कर दिए. उन्होंने कहा कि मै टी20 क्रिकेट में 200 रन भी बनाना चाहता हूं. जब केविन पीटरसन ने उन्हें याद दिलाया कि क्रिस गेल का रिकॉर्ड 175 रन का है, तब वैभव ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, “हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोड़कर 200 रन बनाना चाहता हूं. अगर मुझे किसी मैच में पूरे 20 ओवर खेलने का मौका मिला, तो मैं निश्चित तौर पर यह रिकॉर्ड तोड़ दूंगा.”

क्रिस गेल का रिकॉर्ड लंबे समय से है कायम

दरअसल, टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अभी भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है. गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन ठोके थे. यह रिकॉर्ड पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से कायम है.

आईपीएल में 600 रन के करीब वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 14 पारियों में 583 रन बनाए है. वही किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज है. उन्होंने इस सीजन में अब तक 53 छक्के लगाए हैं. यह एक सीजन में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे ज्यादा छक्का का रिकॉर्ड है. वैभव के निशाने पर गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड है. वहीं इस सीजन में वैभव ने 232.27 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

यह भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों ने बिगाड़ा KKR का खेल, जानिए क्यों प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >