वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने क्रिस गेल के 59 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास बनाया है.

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने पारी के शुरुआती छह ओवरों में ही 8 छक्के जड़ दिए. वहीं पहले चार ओवरों में सात छक्के लगाते ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब आईपीएल के एक सीजन में वैभव के छक्कों की संख्या 65 हो गई है.

गेल के 59 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने IPL 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपना 60वां छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि उनका यह रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला अभी भी जारी है.

एक IPL सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 65* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 59 – क्रिस गेल (2012)
  • 52 – आंद्रे रसेल (2019)
  • 51 – क्रिस गेल (2013)
  • 45 – जोस बटलर (2022)

सूर्यवंशी के नाम अब दुनिया भर में खेले जाने वाले किसी भी T20 टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

T20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाजछक्केटूर्नामेंटसालमैच
वैभव सूर्यवंशी65*इंडियन प्रीमियर लीग202615
क्रिस गेल59इंडियन प्रीमियर लीग201215
आंद्रे रसेल52इंडियन प्रीमियर लीग201914
क्रिस गेल51इंडियन प्रीमियर लीग201316
क्रिस गेल47बांग्लादेश प्रीमियर लीग2017/1811
जोस बटलर45इंडियन प्रीमियर लीग202217
क्रिस गेल44इंडियन प्रीमियर लीग201112
अभिषेक शर्मा43इंडियन प्रीमियर लीग202615
राइली रूसो42विटैलिटी ब्लास्ट202216
अभिषेक शर्मा42इंडियन प्रीमियर लीग202416
रजत पाटीदार41इंडियन प्रीमियर लीग202614
रियान पराग40सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2023/2410

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए. इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए. वैभव महज 3 रन से शतक चूक गए, लेकिन अगर वह सेंचुरी पूरी कर लेते तो क्रिस गेल का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देते. युवा बल्लेबाज ने 334.48 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >