वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वो टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

500 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 14 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मंगलवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 14 गेंदों में पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह आईपीएल के किसी एक सीजन में 20 साल की उम्र से पहले 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

टी20 क्रिकेट में 500 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि देवदत्त पडिक्कल के नाम थी, जिन्होंने 2019-20 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए 580 रन बनाए थे. आईपीएल की बात करें तो ऋषभ पंत ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 684 रन बनाए थे, लेकिन उस समय उनकी उम्र 20 वर्ष हो चुकी थी.

शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन बनाए. इस दौरान वैभव ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए हैं. वैभव आईपीएल में अपने तीसरे शतक से महज 7 रन दूसर रह हैं. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244.74 का रहा. मोहसिन की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में वैभव लॉन्ग ऑन पर आउट हो गए.

इस पारी के साथ वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं. वहीं गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 59 छक्के लगाए हैं.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

59 – क्रिस गेल (2012)
53* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 – आंद्रे रसेल (2019)
51 – क्रिस गेल (2013)
45 – जोस बटलर (2022)
44 – क्रिस गेल (2011)
42 – अभिषेक शर्मा (2024)

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, जीत के बाद घर जाने का किया इशारा; वायरल हुआ VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >