13 गेंदों पर उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वो आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

Urvil Patel: आईपीएल 2026 के 53वें मुकालबे में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वो आईपीएल में सबसे तेज 50 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास रच दिया.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उर्विल ने 8 छक्का और 1 चौका लगाया. इसके साथ ही उर्विल ने सबसे तेज अर्धशतक के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है. यशस्वी ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली थी.

IPL की सबसे तेज 50 (खेली गई गेंदों के आधार पर)

  • 13 – यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
  • 13 – उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, लखनऊ, 2026
  • 14 – केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
  • 14 – पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, पुणे, 2022
  • 14 – रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025

चेन्नई के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

उर्विल पटेल इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का पिछला रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था. 30 मई, 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए 2014 के IPL मैच में रैना ने 16 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया था.

IPL पारी की पहली 10 गेंदों के बाद सबसे ज़्यादा स्कोर

  • 42* – उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
  • 41* – एबी डीविलियर्स बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
  • 41* – यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
  • 40* – अभिषेक शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2024
  • 39* – रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, मुंबई WS, 2024
  • 39* – प्रियांश आर्य बनाम CSK, चेन्नई, 2026

यह भी पढ़ें: जडेजा ने बटलर को आउट करने के बाद किया ‘पॉकेट सेलिब्रेशन’, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >