IPL Points Table: एक मैच में ही बदल गया पूरा क्रम, लखनऊ ने लगाई छलांग तो लुढ़क गया हैदराबाद

IPL Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया. वहीं हैदराबाद नीचे खिसक गया. इस जीत के बाद लखनऊ के खाते में दो अंक हो गए और वे अब शीर्ष स्थान के और करीब पहुंच गए हैं. पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमें किस स्थान पर हैं, आइये जानते हैं.

IPL Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 190/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में लखनऊ ने 16.1 ओवर में ही 193 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में लखनऊ ने बड़ा जंप मारा है. वे अब सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं पहले नंबर पर काबिज हैदराबाद लुढ़कते हुए नीचे जा गिरा है. 

आईपीएल 2025 की ताजा पॉइंट्स टेबल के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक एक मैच खेला है और जीत दर्ज कर 2 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, केवल एक मैच में जीत के बाद उनका नेट रन रेट +2.137 है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक में जीत और एक में हार मिली है, जिससे वे +0.963 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने-अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर 2-2 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया है.

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दो-दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक में जीत और एक में हार के साथ उनके भी 2-2 अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट (-0.128 और -0.308) के कारण वे छठे और सातवें स्थान पर हैं. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे क्रमशः -0.493 और -0.55 के नेट रन रेट के साथ आठवें और नौवें स्थान पर हैं. राजस्थान रॉयल्स की स्थिति सबसे खराब है, क्योंकि उन्होंने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार के चलते 0 अंक के साथ -1.882 के सबसे खराब नेट रन रेट पर हैं, जिससे वे अंक तालिका में सबसे नीचे बने हुए हैं.

LSG vs SRH मैच का हाल

इस बदलाव वाले मैच की बात करें तो लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे ओवर में ही दो बड़े झटके दिए, जिसमें अभिषेक शर्मा (6) और ईशान किशन (0) शामिल थे. हालांकि, ट्रैविस हेड (47 रन, 28 गेंद) और युवा खिलाड़ी अनीकेत वर्मा (36 रन, 13 गेंद) ने तेजतर्रार पारियां खेलकर स्कोर को मजबूती दी. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए. लखनऊ ने लक्ष्य का पीछा आक्रामक अंदाज में किया. मिचेल मार्श (52 रन, 31 गेंद) और निकोलस पूरन (70 रन, 26 गेंद) ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर मैच को जल्द ही एकतरफा बना दिया. पूरन के आउट होने के बाद हैदराबाद ने थोड़ी वापसी करने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. लखनऊ ने 3.5 ओवर शेष रहते पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली. 

CSK vs RCB के बीच भिड़ंत बदलेगा माहौल

आईपीएल 2025 में अब सबकी नजरें आज 28 मार्च को होने वाले आरसीबी और सीएसके के बीच धमाकेदार मुकाबले पर टिकी हैं. दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीतकर शानदार आगाज किया है. इस मैच की विजेता टीम सीधे चार अंकों तक पहुंच जाएगी, जिससे उसका शीर्ष पर काबिज होने का रास्ता साफ हो जाएगा. अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो वह अपने पहले स्थान को और भी मजबूत कर लेगी. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स के पास यह सुनहरा मौका होगा कि जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करे. 

IPL Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल LSG vs SRH मैच के बाद

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु11022.137
लखनऊ सुपर जायंट्स21120.963
पंजाब किंग्स11020.55
चेन्नई सुपर किंग्स11020.493
दिल्ली कैपिटल्स11020.371
सनराइजर्स हैदराबाद2112-0.128
कोलकाता नाइट राइडर्स2112-0.308
मुंबई इंडियंस1010-0.493
गुजरात टाइटंस1010-0.55
राजस्थान रॉयल्स2020-1.882

कौन है ये गेंदबाज, जिसने तोड़ दिया काव्या मारन का दिल, ट्रेविस हेड और क्लासेन का एक साथ किया शिकार

नीतीश रेड्डी का आक्रोश! आउट होने के बाद पटक दिया हेलमेट, चकनाचूर होते-होते बचा, Video

किस्मत पलटी! इंग्लैंड जा रहे थे लॉर्ड, फिर एक फोन आया और; एलएसजी से कैसे जुड़े शार्दुल ठाकुर खुद बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >