वैभव-प्रियांश-क्लासेन का शतक नहीं, ये है IPL 2025 की सबसे बेस्ट पारी, टॉम मूडी ने बताया

IPL 2025 Tom Moody on Jitesh Sharma Innings: आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 85 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल के पहले क्वालीफायर में पहुंचा दिया. उनकी इस पारी को टॉम मूडी ने आईपीएल की सबसे बेस्ट पारी घोषित किया.

IPL 2025 Tom Moody on Jitesh Sharma Innings: आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी टॉम मूडी ने कहा कि मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ जितेश शर्मा की असाधारण पारी आईपीएल 2025 की सर्वश्रेष्ठ पारी है. कार्यवाहक कप्तान जितेश ने 33 गेंदों पर नाबाद 85 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल के पहले क्वालीफायर में पहुंचा दिया. जब विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद जितेश क्रीज पर आए, तब आरसीबी को 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंदों पर 105 रन की जरूरत थी. 

जितेश ने इससे पहले वर्तमान सत्र में कोई अर्धशतक नहीं लगाया था लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण मौके पर आकर्षक पारी खेली. मूडी ने क्रिकइन्फो से कहा, ‘‘मेरे लिए यह पारी आईपीएल के वर्तमान सत्र की सर्वश्रेष्ठ पारी है. हमने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की कुछ बेहतरीन पारियां देखी हैं, लेकिन यह पारी वाकई उल्लेखनीय है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां पूरी तरह से प्रतिकूल थी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने पूरी चतुराई से बल्लेबाजी की. वह जिस तरह से खेल रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि वह इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं.’’

जितेश शर्मा शानदार पारी के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए. इमेज-पीटीआई.

जितेश ने ऐसे समय में यह पारी खेली, जब टीम को इसकी सख्त जरूरत थी. अगर आरसीबी यह मुकाबला हार जाती, तो उसे प्लेऑफ में निचले पायदान पर खिसकना पड़ता. हालांकि विराट कोहली (54 रन) और मयंक अग्रवाल (41 रन) ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. इससे पहले एलएसजी के लिए ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाकर अपनी निराशाजनक फॉर्म को अलविदा कह दिया. पंत ने 61 गेदों पर 8 छक्के और 11 चौके की मदद से 118 रन बनाए, जिसका बदौलत उनकी टीम 228 रन बनाने में सफल रही. हालांकि जितेश ने आखिरी समय में मैच का रुख बदलते हुए तूफानी पारी खेली और 18.4 ओवर में ही आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 230 रन बनाकर मैच जीता. 

दो क्वालिफायर खेल सकती है आरसीबी

आरसीबी इस जीत के साथ प्लेऑफ के टॉप-2 में है. गुरुवार को वह क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा. आरसीबी अब तक तीन बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा था. पहली बार उसने 2009 में, फिर 2011 और 2016 में उसे मौका मिला था. अब देखना होगा कि श्रेयस अय्यर की ताकतवर टीम के सामने आरसीबी कैसा खेल दिखाती है.

भारतीय टीम में हुई इस दिग्गज की वापसी, BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध विदेशी खिलाड़ी, GT, MI, PBKS को झटका, RCB की बल्ले-बल्ले

IPL 2025 Q-1 RCB vs PBKS: अय्यर की रणनीति और आरसीबी की प्रतिभा, कौन-किस पर पड़ेगा भारी? देखें हिसाब-किताब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >