GT vs MI: तिलक वर्मा ने जड़ा 45 गेंद पर 101 रन, IPL 2026 का तीसरा शतक

GT vs MI: आईपीएल 2026 के सोमवार के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के युवा स्टार तिलक वर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके ही होम ग्राउंड पर सिर्फ 45 गेंदों में 101 रन ठोक दिए, जो इस सीजन का तीसरा शतक है.

GT vs MI: सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर् का खतरनाक रूप देखने को मिला. मुंबई इंडियंस की लड़खड़ाती पारी को संभालने के लिए तिलक ने तेजी से रन बनाए और नाबाद शतक जड़ते हुए MI को 199/5 के स्कोर तक पहुंचाया. कगिसो रबाडा की घातक शुरुआती गेंदबाजी से पांच बार की चैंपियन एमआई लड़खड़ा गई, लेकिन वर्मा के नाबाद शतक ने पारी के अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह से मुंबई की ओर मोड़ दिया. रबाडा ने पावर प्ले में ही 3 विकेट चटकाए.

रबाडा ने पावर प्ले में ही तोड़ दी एमआई की कमर

छठे ओवर में रबाडा ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए सूर्यकुमार यादव को 15 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. एमआई का स्कोर 46/3 हो गया, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई. 10वें ओवर तक नमन धीर और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और स्कोर को 75/3 तक पहुंचाया. प्रसिद्ध कृष्णा ने 13वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ दिया. तेज गेंदबाज ने धीर का अहम विकेट लिया, जो 32 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए. 16वें ओवर के बाद तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम को 126/4 तक पहुंचाया.

आखिरी के ओवरों में तिलक का तूफान

इसके बाद मुंबई ने तेजी से रन बनाने की गति पकड़ी और तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पारी के अंत में आक्रामक बल्लेबाजी की. इस जोड़ी ने 17वें ओवर में राशिद खान से 15 रन बनाए और फिर 18वें ओवर में अशोक शर्मा की जमकर धुनाई करते हुए 26 रन बनाए. इस विस्फोटक पारी की बदौलत MI का स्कोर 167/4 रहा, जिसमें तिलक ने मात्र 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया. तिलक वर्मा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी ओवर के लिए बचाकर रखा और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर 22 रन बनाकर मात्र 45 गेंदों में शतक पूरा किया. उनकी तूफानी 101 रनों की पारी, जिसमें 8 चौके और 7 छक्कों शामिल थे.

IPL 2026 सीजन में लगा तीसरा शतक

यह तिलक वर्मा का आईपीएल या टी20 में पहला शतक है. इससे पहले इस सीजन में शतक बनाने वाले बैटरों में मुंबई इंडियंस के ही क्विंटन डिकॉक और चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन हैं. सैमसन सीजन ने सीजन का पहला शतक जड़ा था. उन्होंने 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115* रन (56 गेंद) जड़ा था. उस पारी में सैमसन ने उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए थे. वहीं, डिकॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 अप्रैल को नाबाद 112 रन (80 गेंद) बनाए थे. उस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए थे.

ये भी पढ़ें…

Viral Video: क्रिकेट मैच में नहीं बुलाया तो लोकल नेता ने ट्रैक्टर से खोद दी पूरी पिच

Watch: ध्रुव जुरेल की स्टंपिंग से 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन हैरान, फुर्ती देख चीता भी शरमा जाए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >