‘कोई डर नहीं…’, इतिहास रचने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी, बल्ले के कहर टूटे दिग्गजों के रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Comment after Century: महज 14 साल 32 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल इतिहास में उन्होंने सबसे तेज भारतीय शतक लगाया और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 210 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद वैभव ने कहा कि यह उपलब्धि सपने जैसी है और उनकी बल्लेबाजी में कोई डर नहीं है.

IPL 2025- Vaibhav Suryavanshi Comment after Century: महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. वे टी20 क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज और आईपीएल इतिहास में सबसे तेज भारतीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने बल्लेबाजी साथी यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 210 रनों के लक्ष्य का मजाक बना दिया. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी “सपने” जैसी लगती है और उनकी बल्लेबाजी में कोई डर नहीं है. Gujarat Titans vs Rajasthan Royals.

पोस्ट-मैच प्रजेंटेशन में वैभव ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. यह मेरा तीसरा आईपीएल मैच था और इसी में पहला शतक लगाया. पिछले तीन-चार महीनों से जो अभ्यास कर रहा था, उसका नतीजा दिख रहा है. मैं ग्राउंड नहीं देखता, बस गेंद पर ध्यान देता हूं. कोई डर नहीं है. मैं गेंदबाजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता, बस खेल पर फोकस करता हूं.”

यशस्वी जायसवाल के साथ शतकीय साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ बल्लेबाजी करने से आत्मविश्वास आता है क्योंकि वह काफी सकारात्मक रहते हैं और मुझे सलाह भी देते हैं . इससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है.’’ सूर्यवंशी ने आगे कहा, ‘‘आईपीएल में शतक लगाना सपने जैसा है.’’

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1916921140033032467

यह पूछने पर कि क्या उन्हें डर लगता है कि अब गेंदबाज उन्हें निशाना बनायेंगे, उन्होंने कहा, “नहीं , कोई डर नहीं. मैं इस बारे में नहीं सोचता. बस खेलने पर फोकस रखता हूं.’’ वैभव का डर रहित अंदाज तब देखने को मिला जब उन्होंने ईशांत शर्मा के एक ओवर में 28 रन बटोरे, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे. इसके अलावा उन्होंने टी20 सर्किट में मशहूर ऑलराउंडर करीम जनत के एक ओवर में 30 रन ठोक डाले, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे.

वैभव ने बनाया रिकॉर्ड

210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, वैभव ने दर्शकों को गगनचुंबी छक्कों और क्लीन स्ट्राइक्स का जबरदस्त नजारा दिखाया. उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 11 छक्के शामिल थे. उनकी स्ट्राइक रेट 265.79 रही. वैभव ने मात्र 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है. इससे तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल ने लगाया था, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंदों में शतक ठोका था. वैभव अब आईपीएल में सबसे तेज भारतीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

GT vs RR मैच का हाल

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल (50 गेंदों में 84 रन, पांच चौके और चार छक्के) और जोस बटलर (26 गेंदों में नाबाद 50 रन, तीन चौके और चार छक्के) ने शानदार पारियां खेलीं और टीम ने 20 ओवर में 209/4 रन बनाए. राजस्थान के लिए महीश तीक्षणा (2/35) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, यशस्वी जायसवाल (40 गेंदों में नाबाद 70 रन, नौ चौके और दो छक्के) और वैभव सूर्यवंशी (38 गेंदों में 101 रन, सात चौके और 11 छक्के) ने सिर्फ 71 गेंदों में 166 रन जोड़कर गुजरात को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद रियान पराग (15 गेंदों में नाबाद 32 रन, दो चौके और दो छक्के) ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को 15.5 ओवर में जीत दिला दी. इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के बाद 6 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. वहीं गुजरात टाइटंस नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के बाद 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.

Vaibhav Suryavanshi की ऐसी चली आंधी, मांगे न मिला GT के गेंदबाजों को पानी; RR ने दर्ज की शानदार जीत

भविष्य में 94 मैचों का टूर्नामेंट हो जाएगा आईपीएल? BCCI ने नई टीमों पर दिया बड़ा अपडेट

IPL 2024 में LSG पर केएल राहुल या संजीव गोएनका, किसका था ज्यादा दखल? अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >