Shubman Gill: टी20 क्रिकेट में शुभमन गिल के लिए 2026 एक महत्वपूर्ण साल रहा है. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज और कप्तान ने साल की शुरुआत भारत के टी20 उप-कप्तान के रूप में की थी, लेकिन लगातार कम स्कोर के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से बाहर कर दिया गया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए उनकी उपयोगिता पर सवाल उठने लगे. वह फिलहाल आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं, जहां उन्होंने इस सीजन में अब तक 46.63 के औसत और 155.42 के स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं.
मांजरेकर ने गिल को बताया टेस्ट का बेहतर खिलाड़ी
पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि टी20 शायद भारतीय टेस्ट कप्तान के लिए स्वाभाविक प्रारूप नहीं है. उन्होंने स्पोर्टस्टार के इनसाइड एज पॉडकास्ट पर कहा, ‘जब उन्होंने केकेआर के लिए शीर्ष क्रम में खेलना शुरू किया, जब उन्होंने टी20 में अच्छी पारियां खेलनी शुरू कीं तो मैंने उनकी ओर से एक प्रभावशाली टी20 खिलाड़ी बनने का प्रयास देखा. हालांकि, यह उनका नैचुरल गेम नहीं है, उनका स्वाभाविक खेल टेस्ट क्रिकेट है. जब हमने उन्हें इंग्लैंड में खेलते देखा, तो वह शुभमन गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. अभिषेक शर्मा से बिलकुल अलग.’
राहुल द्रविड़ भी गिल की करते थे तारीफ
मुंबई के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में गिल के वर्षों के डेवलपमेंट को भी याद किया. मांजरेकर ने कहा, ‘जब राहुल द्रविड़ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच थे, तब पृथ्वी शॉ को अंडर-19 क्रिकेट टीम का स्टार खिलाड़ी माना जाता था. जब उनसे इस बारे में पूछा जाता था, तो राहुल द्रविड़ कहते थे कि वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी नहीं हैं. शुभमन गिल नाम का एक खिलाड़ी है, वह उनसे बेहतर है और फिर गिल ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.’
फैंस को आईपीएल में गिल से और रन की चाह
उन्होंने गिल के पिता लखविंदर सिंह के उनके खेल पर पड़े प्रभाव का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘वह एक कट्टर क्रिकेटर हैं, जो अपने बेटे के क्रिकेट को बहुत करीब से देखते हैं. वह क्रिकेट के सबसे सच्चे प्रशंसक हैं, इसलिए शुभमन गिल के खेल में एक तरह की शुद्धता झलकती है.’ IPL 2026 सीजन में फैंस को गिल से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. गिल के पास टी20 में भी तेजी से रन बनाने की क्षमता है और कई बार उन्होंने इसको साबित किया है.
ये भी पढ़ें…
CSK vs MI: धोनी के फैंस का इंतजार और बढ़ा, MI के खिलाफ मैच में टीम में नहीं
जिंदगी में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डर नहीं लगा, सूर्यवंशी पर जैमीसन का बयान
