एक ही मैच में विराट कोहली चौथे स्थान पर खिसके, गुजरात के बल्लेबाज हाथ धोकर पड़े पीछे

IPL 2025 Virat Kohli in Purple Cap Race: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को हराया. शुभमन गिल (43) और जोस बटलर (30) ने अहम पारियां खेलीं. इनके साथ ही सूर्यकुमार यादव (35) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया. इसी के साथ एक ही मैच में विराट कोहली चौथे स्थान पर खिसक गए.

IPL 2025 Virat Kohli in Purple Cap Race: आईपीएल 2025 का 56वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. मौसम से प्रभावित इस मैच में बारिश के कारण दो बार खलल पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 155 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर मैच जीता. इस मैच में गुजरात की ओर से दो बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की. मुश्किल पिच पर जोस बटलर ने 30 रन बनाए. जबकि  कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन की पारी खेली, हालांकि गुजरात के इन फॉर्म ओपनर साईं सुदर्शन का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप की रेस में उन्होंने विराट कोहली को काफी पीछे कर दिया है. इसी मैच में सूर्यकुमार ने शानदार प्रदर्शन करते इन सभी को पीछे करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया. 

1. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस मैच में लगातार बारहवीं बार 25 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया. 23 बाल पर 35 रन बनाकर सूर्यकुमार ने आईपीएल (IPL 2025) में अब तक पूरे 510 रन बना लिए है. पिछले बारह खेलों में सूर्यकुमार ने लगातार 25 से ऊपर रन बनाए हैं, यह भी एक नया रिकॉर्ड है.   

Suryakumar yadav plays a shot during mumbai indians vs gujarat titans ipl 2025.

2. आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब साई सुदर्शन (Sai Sudharshan) आ गए हैं. उन्होंने इस मैच में केवल 5 रन बनाए. हालंकि सुदर्शन ज्यादा रन नहीं मार पाए फिर भी 509 रन के साथ सुदर्शन ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. 

Sai sudharshan playing during ipl 2025. Image: $hubham/x

3. विराट को पीछे करने में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) भी शामिल हैं. उन्होंने कल के मैच में 43 रन बनाए, इस कारण से ऑरेंज कप की रेस में वह तीसरे नंबर पर आ पहुंचे है. हालांकि गिल अपनी अर्धशतक पूरी नहीं कर पाए पर उनकी शानदार कप्तानी ने गुजरात को मैच जिता दिया. शुभमन ने अब तक IPL में 508 रन बनाए है. 

Shubman gill during the ipl 2025 cricket match between mumbai indians and gujarat titans.

4. एक ही दिन में विराट कोहली (Virat Kohli) खिसककर चौथे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने अब तक IPL 2025 में 505 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. आरसीबी का आखिरी मैच चेन्नई के साथ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में था. उस मैच में 33 गेंदों में 62 रन बनाकर विराट ने ऑरेंज कैप की रेस में अपना नाम टॉप पर किया था. पर कल के मैच ने पूरा पासा पलट दिया. एक ही मैच में तीन बल्लेबाजओं ने कींग कोहली को टॉप से चौथे स्थ���न पर धकेल दिया है. 

Virat kohli entering on ground. Image: shakeel khan khattak/x

5. इस लिस्ट में पांचवां नाम जोस बटलर (Jos Buttler) का है और वे भी विराट से काफी पीछे नहीं हैं. उन्होंने MI vs GT मैच में अपनी 30 रन की पारी की खेली. इसकी बदौलत आईपीएल 2025 के इस सीजन में वे कुल 500 रन बना चुके हैं. यह भी पहली बार हुआ है कि किसी एक टीम के तीन बल्लेबाजों ने 500 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया हो.

Jos buttler plays a shot during the ipl 2025 cricket match between mumbai indians and gujarat titans.

GT vs MI मैच का हाल

वहीं मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच इस मैच की बात करें, तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए. गुजरात ने इस आसान से लग रहे लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया, हालांकि बारिश के कारण मैच दो बार बाधित हो गया. आखिरी बार जब मैच को रोका गया, तब टाइटंस ने 18 ओवर में 132 रन बनाए थे. 

जब बारिश रुकी, तो डीएलएस मेथड की सहायता ली गई और टारगेट 155 से घटाकर 147 रन कर दिया गया. हालांकि और गेंदें मिली केवल 6. यानी 19वें ओवर में गुजरात को 15 रन बनाने थे, जिसे राहुल तेवतिया, जेराल्ड कोएट्जी और अरशद खान ने मिलकर जिता दिया.  

इनपुट- ऋषिका पोद्दार

जीत की राह में रोड़ा थे अंपायर! GT vs MI मैच में भड़क उठे आशीष नेहरा, तेवतिया ने भी दिखाए तेवर

हार्दिक-सूर्या और चहर का ब्लंडर मुंबई को पड़ा भारी, आखिरी गेंद पर गलती से जीता गुजरात, Video

ऋषभ पंत नहीं, इन्हें IPL 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी होना चाहिए, आकाश चोपड़ा ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >