ईशान के तूफान के बाद प्रफुल का कहर, हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया

SRH vs RR: ईशान किशन की विस्फोटक पारी और प्रफुल हिंगे की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया. ईशान ने 91 रन और प्रफुल ने 4 विकेट चटकाए.

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में सोमवार को हैदराबाद और राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई. आरआर की टीम 19 ओवर में ही सिमट गई.

डेब्यू मैच में प्रफुल हिंगे ने बरपाया कहर

नागपुर के प्रफुल हिंगे ने अपने पहले आईपीएल मुकाबले में घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए. हिंगे ने पहले ओवर में तीन विकेट चटकाए. उन्होंने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को शून्य पर आउट किया. फिर चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दिया. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हिंगे ने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को अपना तीसरा शिकार बनाया. रियान पराग को 4 के निजी स्कोर पर अपना चौथा शिकार बनाया.

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी अर्धशतकीय पारी के दम पर एसआरएच ने 216 रन का स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाया. उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और तीन छक्के जमाए. एसआरएच की ओर से ट्रैविस हेड 18, नीतीश कुमार रेड्डी 28, सलिल अरोरा नाबाद 24 रन बनाए. अभिषेक शर्मा का बल्ला आज नहीं चला और पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए.

9 रन पर ही राजस्थान के टॉप 5 बैटर आउट

प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन राजस्थान रॉयल्स की टीम पर कहर बनकर टूटे. पहले ओवर में तीन विकेट लेकर हिंगे ने राजस्थान को मैच से बाहर कर दिया था. राजस्थान के टॉप 5 बल्लेबाज केवल 9 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. फिर रवींद्र जडेजा 45 और डोनोवन फेरेरा ने 69 रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. तुषार देशपांडे ने 11 गेंदों में 25 रनों की विस्फोटक पारी खेली. राजस्थान के चार बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >