खलील को गेंद थमाकर धोनी ने किया ब्लंडर! हेड कोच फ्लेमिंग ने हटाया पर्दा, कही यह बात

IPL 2025 Stephen Fleming on MS Dhoni Decision: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी से 2 रन की करीबी हार मिली. रोमारियो शेफर्ड ने अंतिम दो ओवरों में 12 गेंदों पर 54 रन ठोककर मैच का रुख पलट दिया. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खलील अहमद का समर्थन किया और धोनी के निर्णय का बचाव किया, लेकिन आगे के लिए विकल्प तलाशने की बात भी कही.

IPL 2025 Stephen Fleming on MS Dhoni Decision: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर कि��ग्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने सिर्फ 2 रन से हराया. इतनी नजदीकी हार के पीछे के कारणों में से अंतिम के दो ओवर में रोमारियो शेफर्ड का कहर रहा. उन्होंने 12 गेंद में ही 54 रन बटोर कर आरसीबी टीम का स्कोर 213 रन पहुंचा दिया, जो 17.4 ओवर तक 157/5 पर संघर्ष कर रहा था. लेकिन रोमारियो ने 19वें ओवर में 33 रन बटोरे और पाथिराना के अंतिम ओवर में उन्होंने 21 रन कूट डाले. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 19वें ओवर में 33 रन लुटाने के बावजूद तेज गेंदबाज खलील अहमद का भरपूर समर्थन किया, लेकिन कहा कि वे इंडियन प्रीमियर लीग में आगे बढ़ने के लिए और विकल्प तलाशेंगे.

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंशुल कंबोज का एक ओवर शेष रहने के बावजूद अहमद को गेंदबाजी के लिए बुलाया लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि रोमारियो शेफर्ड के आक्रामक अंदाज के सामने यह तेज गेंदबाज कमजोर पड़ गया. उनके ओवर में रोमारियो ने 6, 6, 4, 6, नो बॉल6, 0 और 4 रन बनाए. इसके बाद पाथिराना के अंतिम ओवर में टिम डेविड ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर दिया और उसके बाद रोमारियो ने 4, 0, 4, 6 और 6 रन बटोरे. इस तरह उन्होंने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी पूरी की. हालांकि फ्लेमिंग ने धोनी के निर्णय का बचाव किया है. 

फ्लेमिंग ने शनिवार रात मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘इस सत्र में खलील ने हमारे लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए धोनी का उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को गेंद थमाने का कोई कारण नजर नहीं आता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कंबोज अपनी भूमिका में लगातार बेहतर होते जा रहे हैं. वह डेथ ओवरों गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. वह भविष्य के लिए एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कोई कारण नहीं था कि खलील की जगह उन्हें गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जाता.’’

आरसीबी ने चेन्नई के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन उसकी टीम पांच विकेट पर 211 रन ही बना सकी. फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘अगर हमने किसी एक ओवर में अच्छे रन बनाए होते तो हम जीत जाते लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की . हमें 10 ओवर के बाद एक बड़े ओवर की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’’

इन्हें भी पढ़ें:-

बैटिंग नहीं गेंदबाजी से जलवा, वैभव सूर्यवंशी ने स्टंप्स के दो टुकड़े कर दिए, बल्लेबाज हुआ हैरान, देखें Video

वन लास्ट टाइम! क्या मैदान पर धोनी-विराट की यह आखिरी मुलाकात थी? कोहली के ऐक्शन ने उड़ाई फैंस की नींद

‘उसमें एक खासियत’, आयुष म्हात्रे की पारी से कोच स्टीफन फ्लेमिंग गदगद, CSK के साथ लंबे रिश्ते का जताई उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >