‘धोनी के बाद टीम ट्रांजिशन में…’, CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को मिला कोच फ्लेमिंग का साथ

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि एमएस धोनी के बाद टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और इसमें समय लगना स्वाभाविक है. उन्होंने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह अभी सीख रहे हैं और भविष्य में बेहतर कप्तान साबित होंगे.

Stephen Fleming: चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एमएस धोनी के बाद टीम में जो बदलाव का दौर चल रहा है, उसे स्थिर होने में समय लगेगा.

आईपीएल 2026 चेन्नई और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए अब तक खास नहीं रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घर पर मिली हार के बाद टीम की प्लेऑफ की राह भी बेहद मुश्किल हो गई है. ऐसे में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है और इसमें समय लगना स्वाभाविक है.

रुतुराज की बल्लेबाजी और कप्तानी पर सवाल

कोच फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. उन्होंने 13 मैचों में केवल 231 रन बनाए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 120.68 रहा है. फ्लेमिंग ने कहा, “ऋतुराज हमारे बेहतरीन टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन इस सीजन उनसे उतने रन नहीं आए जितनी उम्मीद थी. एमएस धोनी के बाद कप्तानी संभालना एक बड़ा बदलाव है. धोनी ने लंबे समय तक टीम का नेतृत्व किया है, इसलिए इस बदलाव को पूरी तरह से समझने और सेट होने में समय लगेगा. ऋतुराज अभी सीख रहे हैं और भविष्य में वह एक अच्छे कप्तान साबित होंगे.”

चोट के कारण चेन्नई को हुआ नुकसान

कोच ने यह भी कहा कि इस सीजन किस्मत ने भी चेन्नई का साथ नहीं दिया. टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण बीच सीजन में ही बाहर हो गए, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ गया. इसमें आयुष म्हात्रे, जेमी ओवरटन और खलील अहमद जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल है.

चेन्नई का प्लेऑफ समीकरण

चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचने का सफर अब पूरी तरह गणित और अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर हो गया है. टीम ने 13 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और 12 अंक जुटाए हैं. अगर चेन्नई अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत भी जाती है, तो वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए न केवल बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी ताकि नेट रन रेट सुधरे, बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा.

अरकम अब्दुल मन्नान

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, जीत के बाद घर जाने का किया इशारा; वायरल हुआ VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >