CSK का लुटा कारवां तब समझे, हेड कोच फ्लेमिंग ने बताया, IPL में यह चूक पड़ गई भारी

IPL 2025 Stephen Fleming Comment on CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 का सफर बेहद खराब रहा, टीम ने 9 में से 7 मैच गंवाए हैं. अपने घरेलू मैदान पर भी पहली बार कई टीमों से हारकर CSK ने निराश किया और नए खिलाड़ियों का चयन टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ. हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने नीलामी में चूक स्वीकार की और टीम के प्रदर्शन पर बात की.

IPL 2025 CSK Auction Strategy: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 का सफर बेहद निराशाजनक मोड़ पर पहुंच गया है. 9 मैचों में उसे 7 में हार झेलनी पड़ी है. यहां तक कि अपने मैदान पर अजेय रही सीएसके को आरसीबी ने 2008 के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने 2010 के बाद और सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में पहली बार हराया. इस सीजन चेन्नई ने ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाया, जिनका प्रदर्शन उसके लिए बोझ बन गया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी अब मान लिया कि आईपीएल 2025 की नीलामी सफल नहीं रही. उन्होंने टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली और खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह किया. Stephen Fleming Comment on CSK Performance.

स्टीफन फ्लेमिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अन्य टीमें बेहतर हो गई हैं और यही नीलामी का उद्देश्य है. लेकिन हम सही संयोजन बनाने में सफल नहीं हो पाए. इसलिए आपको ऊपर से नीचे तक जिम्मेदारी लेनी होती है और फिर खिलाड़ियों से थोड़ा और प्रयास करने के लिए कहना होता है,” फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने इसके पीछे चोटों, फॉर्म की कमी और एक स्थायी गेम प्लान बनाने में असफलता को वजह बताया. उन्होंने माना कि टीम कुछ ऐसा तलाशने की कोशिश कर रही थी, जो शायद मौजूद ही नहीं था.

फ्लेमिंग ने कहा, “यह वह क्षेत्र है जिस पर हमें आत्ममंथन करना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि चीजें वैसी नहीं रहीं जैसी हम चाहते थे. कुछ अहम खिलाड़ियों की चोटें, फॉर्म में गिरावट और फिर सही गेम प्लान को अंतिम रूप न दे पाना रहा. हमने काफी बदलाव किए. ऐसा लगता है कि हम कुछ ऐसा ढूंढ़ रहे थे जो शायद था ही नहीं,” 

तनाव ने मैच छीन लिया

फ्लेमिंग ने कहा कि इस मैच में CSK के प्रदर्शन ने उनके पूरे सीजन की कहानी बयां कर दी. उन्होंने बल्लेबाजी में टीम के बेहतर इरादे की सराहना की, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि टीम काफी तनाव में खेल रही थी, जिससे गेंदबाजों पर दबाव बना और विकेट जल्दी गिरते रहे. उन्होंने कहा “आज के खेल में बल्लेबाजी में बेहतर इरादा दिखा, और हम यही चाहते थे कि खिलाड़ी थोड़ा खुलकर खेलें. हम अब तक काफी तनाव में खेलते रहे हैं, जिससे न तो हम गेंदबाजों पर दबाव बना पाए और न ही विकेट बचा पाए.”

सनराइजर्स ने शानदार खेल से बनाया दबदबा

इस मुकाबले में हर्षल पटेल की शानदार चार विकेट की पारी और ईशान किशन व कमिंदु मेंडिस की अच्छी पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए, जिसे हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ SRH ने अंक तालिका में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, CSK दो जीत और सात हार के साथ केवल चार अंकों के साथ सबसे नीचे है.

CSK नंबर 10 पर रहे तो अच्छा है, ऐसा क्यों बोले वीरेंद्र सहवाग, अगले सीजन चार खिलाड़ियों के बाहर होने पर भी लगाई मुहर

लगातार हार के बाद कैप्टन कूल से मिले CSK मालिक, मुलाकात पर रैना का बड़ा बयान, बोले- धोनी ऐसी ऑक्शन…

‘ज्यादा चारा खा लिया’, टेस्ट में फेल, तो जमीन पर बल्ला पटकने लगे जडेजा, रैना और इशान ने लिए मजे, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >