SRH vs RR: राजस्थान को मिला 217 रन का टारगेट, ईशान ने बनाए 91

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए. हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने 91 रन की पारी खेली.

SRH vs RR: आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. इसके बाद हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए. इस दौरान राजस्थान की ओर से आर्चर को दो विकेट मिले. वहीं कप्तान ईशान किशन ने 91 रन की पारी खेली.

SRH ने बनाए 216 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा पारी की पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद कप्तान ईशान किशन और ट्रैविस हेड ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप की. इसके बाद हेड भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान ईशान किशन ने राजस्थान के खिलाफ 44 गेंद का सामना करते हुए 91 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर को दो विकेट मिले. इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 216 रन का स्कोर बना लिया.

रियान पराग की कप्तानी

टॉस जीतने के बाद कप्तान रियान पराग ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. बृजेश शर्मा बाहर गए हैं और तुषार देशपांडे को मौका मिला है. हेटमायर को आराम देकर ड्वेन प्रिटोरियस को पहला मैच खेलने का अवसर दिया गया है. रियान ने कहा कि उन्होंने संजू सैमसन के साथ रहकर काफी बातें सीखी हैं. कुमार संगकारा ने उनके खेल को बेहतर बनाया और रणनीति बैठकों का हिस्सा बनाया. अब रियान खुद पूरी जिम्मेदारी उठा रहे हैं और टीम के लिए कठोर फैसले लेने में उन्हें खुशी मिल रही है.

ईशान किशन का अनुभव और भारतीय टीम में वापसी

ईशान किशन की टीम में भी दो नए चेहरे शामिल हुए हैं, जिनमे हेंज का नाम है. ईशान ने बताया कि वह काफी समय से कप्तान की भूमिका में हैं. उन्होंने अंडर-19 और अपनी राज्य की टीम की कमान संभाली है. इससे उन्हें मैच की स्थिति को गहराई से समझना आ गया है. कप्तानी से प्लेयर में समझदारी आती है. तब आपका ध्यान निजी प्रदर्शन से हटकर टीम की जीत पर आ जाता है. घरेलू क्रिकेट में इसी अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम में फिर से जगह बनाने में मदद मिली.

ये भी पढ़ें-

सचिन तेंदुलकर के छलक पड़े आंसू, आशा भोसले को दी आखिरी विदाई, सिराज ने पोती को संभाला

क्या हैमस्ट्रिंग की चोट से बाहर होंगे रोहित शर्मा? अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस

महिला टी20 विश्व कप विजेता को मिलेंगे 21 करोड़, IPL से भी ज्यादा पैसा, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >