SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
इस मुकाबले को जीतकर आरसीबी की टीम अंक तालिका के पहले नंबर पर पहुंचना चाहेगी. वहीं एसआरएच की टीम भी इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतकर टॉप-2 में पहुंचने की कोशिश करेगी. टॉप-2 में पहुंचने वाली टीमों को हार के बाद भी एक और मौका मिलता है. इस लिए आज दोनों टीमों की नजरें टॉप-2 में जगह बनाने पर होगी.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, प्रफ़ुल हिंगे, हर्ष दुबे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
इम्पैक्ट सब: स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह.
टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा?
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि हम खेल का लुत्फ उठाएंगे. पहले बल्लेबाजी करते हुए यही कोशिश रहेगी कि बड़े से बड़ा स्कोर बनाए. हम अच्छे परिणाम के साथ हैदराबाद से विदा लेना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में अचानक हुई झारखंड के इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका दौरे पर मचाएगा धमाल
