Table of Contents
SRH vs LSG: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए. वहीं लखनऊ की ओर से शमी, आवेश और प्रिंस यादव को 2-2 विकेट मिले.
SRH vs LSG: लखनऊ को मिला 157 रन का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम की सलामी जोड़ी इस मुकाबले में कमाल नहीं दिखा पाई. युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं ट्रैविस हेड भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके अलावा कप्तान ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए. SRH ने 26 रन के स्कोर पर चार विकेट गवां दिए.
इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने टीम की पारी को संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की. दोनों खिलाड़ियों ने फिफ्टी लगाई. हेनरिक क्लासेन ने 41 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली. वहीं नितीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंद में 56 रन बनाए. रेड्डी ने अपनी पारी में तीन चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान को 2-2 विकेट मिले.
SRH vs LSG: प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव
लखनऊ और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच में दोनों ही टीमों ने बदलाव किया है. इस मुकाबले के लिए LSG ने एक बदलाव किया है. उन्होंने ऐनरिक नॉर्खिया की जगह मणिमारन सिद्धार्थ प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को मौका दिया है.
SRH vs LSG: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11- ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11- मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
लखनऊ सुपर जायंट्स के इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह.
SRH vs LSG: दोनों कप्तानों का बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि विकेट अच्छा है, हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने देते हैं, और हम दूसरी पारी में उन पर दबाव बनाएंगे. यह कोई नई चुनौती नहीं है, लेकिन यह एक ऐसी टीम है जो हमें नुकसान पहुंचा सकती है. निश्चित रूप से यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, लेकिन इसमें कुछ बात है, पहले 6 ओवर के बाद गेंद रुक कर आ सकती है. सिर्फ एक बदलाव है, इस मैच में मणिमारन सिद्धार्थ अंदर आए हैं और नॉर्खिया बाहर हैं.
ये भी पढ़ें-
आईपीएल सुपर संडे: आज है डबल हेडर, आमने-सामने होंगी ये 4 टीमें
क्या हम मूर्ख हैं, गायकवाड़ की पिच को लेकर समझ पर भड़का यह पूर्व भारतीय स्टार
