SRH vs RR, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हराया

SRH vs RR IPL 2023: रविवार 2 अप्रैल को आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने हैदराबाद को 204 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 131 रन ही बना सकी. यशस्वी जायसवाल जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ा बटलर ने केवल 20 गेंद पर 50 रन बना डाले. वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट चटकाये. ट्रेंट बोल्ट को दो सफलता मिली. हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक 32 रन अब्दुल समद ने बनाये.

Live Updates
7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घरेलू मैदान पर 72 रन से शिकस्त दी. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 203 रन बनाये. जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन की बना सकी. राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने चार विकेट चटकाये.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

भुवनेश्वर कुमार आउट, हैदराबाद को आठवां झटका

हैदराबाद को आठवां झटका लगा है. भुवनेश्वर कुमार आउट हो गये हैं. युजवेंद्र चहल ने भुवनेश्वर को बोल्ड कर दिया है.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

हैदराबाद को सातवां झटका, आदिल राशिद आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को सातवां झटका लगा है. आदिल राशिद आउट हो गये हैं. हैदराबाद 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया है. मैच लगभग हैदराबाद के हाथ से निकलती नजर आ रही है.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

मयंक अग्रवाल आउट, हैदराबाद को छठा झटका

मयंक अग्रवाल 27 रन बनाकर आउट हो गये हैं. हैदराबाद को छठा झटका लगा है. हैदराबाद की टीम 12 ओवर में केवल 64 रन ही बना सकी है. जबकि टीम को जीत के लिए 204 रन बनाने हैं. मैच पूरी तरह राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में जा रहा है.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

ग्लेन फिलिप्स आउट, हैदराबाद को पांचवां झटका

ग्लेन फिलिप्स 8 रन बनाकर आउट हो गये हैं. फिलिप्स का कैच केएम आसिफ ने पकड़ा रविचंद्रन अश्विन ने फिलिप्स का विकेट लिया. हैदराबाद को पांचवां झटका लगा है.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

हैदराबाद को चौथा झटका, वॉशिंगटन सुंदर आउट

हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. वॉशिंगटन सुंदर आउट हो गये हैं. सुंदर के रूप में हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. सुंदर एक रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

हैरी ब्रुक आउट, हैदराबाद को तीसरा झटका

हैरी ब्रुक आउट हो गये हैं. युजवेंद्र चहल ने ब्रुक को बोल्ड कर दिया है. ब्रुक 21 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए हैं. हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

पहले ही ओवर में हैदराबाद को दो झटके

सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में दो झटके लगे हैं. अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी शून्य पर आउट हो गये. राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दोनों बल्लेबाजों को आउट किया. बोल्ट को अपने पहले ही ओवर में दो बड़ी सफलता मिली है.

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

7:28 PM. 2 Apr 23 7:28 PM. 2 Apr

राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 204 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (54 रन), यशस्वी जायसवाल (54 रन) और कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतकों से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया. इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फजलहक फारूकी और टी नटराजन ने दो-दो विकेट झटके जबकि उमरान मलिक को एक विकेट मिला.

4:53 PM. 2 Apr 23 4:53 PM. 2 Apr

उमरान मलिक ने हैदराबाद को दिलाई तीसरी सफलता

हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने टीम को तीसरी सफलता दिला दी है. उमरान मलिक ने देवदत्त पड्डिकल को 2 रन पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई.

4:53 PM. 2 Apr 23 4:53 PM. 2 Apr

राजस्थान को लगा दूसरा झटका, जायसवाल आउट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान को दूसरा झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 54 रन बनाकर आउट हो गए.

4:53 PM. 2 Apr 23 4:53 PM. 2 Apr

बड़े स्कोर की ओर राजस्थान रॉयल्स

हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ते नजर आ रही है. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:29 PM. 2 Apr 23 4:29 PM. 2 Apr

100 के पार पहुंची राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर रही है. राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल तेजी से रन बना रहे हैं.

4:29 PM. 2 Apr 23 4:29 PM. 2 Apr

तूफानी अर्धशतक लगाकर बटलर आउट

राजस्थान रॉयल्स को मुकाबले में पहला झटका लग चुका है. टीम के स्टार ओपनर जोश बटलर 22 गेंदों में 54 रन बनाकर फजहलहक फारुकी की गेंद पर आउट हो गए.

4:29 PM. 2 Apr 23 4:29 PM. 2 Apr

बटलर ने बल्ले से मचाया तूफान, जड़ा अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोश बटलर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है.

4:29 PM. 2 Apr 23 4:29 PM. 2 Apr

राजस्थान को मिली शानदार शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शुरुआत मिली है. टीम ने 4 ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया है. राजस्थान की ओर से जोश बटलर और यशस्वी जायसवाल चौके और छक्कों की बारिश कर रहे हैं.

4:29 PM. 2 Apr 23 4:29 PM. 2 Apr

यशस्वी ने चौकों की लगाई झड़ी

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने चौकों की झड़ी लगा दी है. वह अबतक 11 गेदों में 24 रन बना चुके हैं. उन्होंने अबतक 5 चौके लगाए हैं.

4:29 PM. 2 Apr 23 4:29 PM. 2 Apr

2 ओवर में राजस्थान 20 रन के पार

राजस्थान रॉयल्स तेजी से रन बना रही है. टीम ने सिर्फ 2 ओवर में ही 20 रन बना लिए है. राजस्थान के दोनों सलामी बल्लेबाज जायसवाल और बटलर विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:29 PM. 2 Apr 23 4:29 PM. 2 Apr

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम की ओर से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतर गए हैं.

3:20 PM. 2 Apr 23 3:20 PM. 2 Apr

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

3:20 PM. 2 Apr 23 3:20 PM. 2 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), उमरान मलिक, आदिल राशिद, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), टी नटराजन, फजलहक फारूकी

3:20 PM. 2 Apr 23 3:20 PM. 2 Apr

हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

3:20 PM. 2 Apr 23 3:20 PM. 2 Apr

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो हैदराबाद की ये पिच बिल्कुल सपाट है जो गेंदबाजों को अच्छा उछाल देती है. पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग व उछाल देती है और मैच के आगे बढ़ते ही स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते है. यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 196 रन रहता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी.

3:20 PM. 2 Apr 23 3:20 PM. 2 Apr

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, आर अश्विन, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन.

SRH vs RR Dream11 Prediction: इन प्लेयर्स को चुनकर बनाएं अपनी बेस्ट ड्रीम11 टीम, जीत सकते हैं करोड़ों रुपये!

3:20 PM. 2 Apr 23 3:20 PM. 2 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद  संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी.

2:03 PM. 2 Apr 23 2:03 PM. 2 Apr

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स ने किया था उम्दा प्रदर्श

आपको बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. राजस्थान की टीम आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंची और उपविजेता रही थी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा. पिछले सीजन में हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. लेकिन इस बार एडेन मार्करम की कप्तानी में सनराइजर्स की टीम ज्यादा दमदार नजर आ रही है. टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच का रुख पलट सकते हैं.

2:03 PM. 2 Apr 23 2:03 PM. 2 Apr

राजस्थान रॉयल्स टीम स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बाउल्ट, ओबेड मैककॉय, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौर, अब्दुल बसिथ, डोनावन फरेरा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, केएम आसिफ, केसी करियप्पा, आकाश वशिष्ठ, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, एडम ज़म्पा, जेसन होल्डर, जो रूट.

2:03 PM. 2 Apr 23 2:03 PM. 2 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्क्वॉड

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), आदिल राशिद, अकील होसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक डागर, उपेंद्र यादव, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी, संवीर सिंह, फजलहक फारूकी, नीतीश रेड्डी, विवरांत शर्मा.

मुख्य बातें

SRH vs RR IPL 2023: रविवार 2 अप्रैल को आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने हैदराबाद को 204 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 131 रन ही बना सकी. यशस्वी जायसवाल जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ा बटलर ने केवल 20 गेंद पर 50 रन बना डाले. वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट चटकाये. ट्रेंट बोल्ट को दो सफलता मिली. हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक 32 रन अब्दुल समद ने बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >