IPL 2023, GT vs RR: शिमरोन हेटमायर ने छक्का जड़कर राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस पर दिलायी जीत

IPL 2023, Gujarat Giants vs Rajasthan Royals: आज (16 अप्रैल) आईपीएल 2023 डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटंस को उसके घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाये. जवाब में शिमरोन हेटमायर की अर्धशतकीय पारी और आखिरी ओवर में छक्के के दम पर राजस्थान ने यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया. गुजरात को अपने ही घर में बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

Live Updates
4:50 AM. 17 Apr 23 11:20 PM. 16 Apr

राजस्थान ने गुजरात को उसके ही घर में 3 विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी. गुजरात टाइटंस ने सात विकेट पर 177 रन बनाये. राजस्थान ने चार गेंद शेष रहते सात विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया. राजस्थान के लिए शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंद में नाबाद 56 जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंद में 60 रन की पारी खेली. हेटमायर ने ही विजयी छक्का लगाया.

4:50 AM. 17 Apr 23 11:20 PM. 16 Apr

राजस्थान को छठा झटका, ध्रुव जुरेल आउट

ध्रुव जुरेल 3 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गये हैं. राजस्थान को छठा झटका लगा है, लेकिन मैच उनकी पकड़ में है.

4:50 AM. 17 Apr 23 11:20 PM. 16 Apr

संजू सैमसन आउट, राजस्थान को पांचवां झटका

संजू सैमसन 60 रन बनाकर आउट हो गये हैं. सैमसन ने कप्तानी पारी खेली लेकिन अंत तक बल्लेबाजी नहीं कर पाये. सैमसन ने 32 गेंद पर 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. राजस्थान को सैमसन के रूप में पांचवां झटका लगा है.

4:50 AM. 17 Apr 23 11:20 PM. 16 Apr

रियान पराग आउट, राजस्थान को चौथा झटका

रियान पराग 5 रन बनाकर आउट हो गये हैं. राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका लगा है. राशिद खान की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लपका.

3:47 AM. 17 Apr 23 10:17 PM. 16 Apr

राजस्थान को लगा तीसरा झटका, देवदत्त पड्डिल आउट

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए हैं.

3:47 AM. 17 Apr 23 10:17 PM. 16 Apr

8 ओवर के बाद राजस्थान ने बनाए 46 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर के बाद 46 रन बना लिए हैं. टीम के कप्तान संजू सैमसन 17 और देवदत्त पड्डिकल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.

मुख्य बातें

IPL 2023, Gujarat Giants vs Rajasthan Royals: आज (16 अप्रैल) आईपीएल 2023 डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटंस को उसके घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाये. जवाब में शिमरोन हेटमायर की अर्धशतकीय पारी और आखिरी ओवर में छक्के के दम पर राजस्थान ने यह मुकाबला चार विकेट से जीत लिया. गुजरात को अपने ही घर में बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >