CSK vs GT IPL 2023 Final: आज होगा चेन्नई और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला

CSK vs GT IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना था, लेकिन अहमदाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया है. अब आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला सोमवार यानी 29 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. बारिश की वजह से टॉस भी नहीं कराया जा सका. आईपीएल की ओर से दर्शकों को अपने टिकट को संभाल कर रखने को कहा है क्योंकि सोमवार को आपको स्टेडियम जाने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी. मैच के लाइव अपडेट्स के साथ हम फिर आपके साथ जुड़ेंगे तब तक के लिए धन्यवाद…

Live Updates
4:41 AM. 29 May 23 11:11 PM. 28 May

रिजर्व डे पर होगा IPL 2023 का फाइनल

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना था, लेकिन अहमदाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया है. अब आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला कल यानी सोमवार 29 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

4:41 AM. 29 May 23 11:11 PM. 28 May

जमशेदपुर फैन पार्क में उमड़ी दर्शकों की भीड़, बारिश ने किया निराश

आईपीएल फाइनल के लिए जमशेदपुर फैन पार्क लगाया गया है. इस फैन पार्क में भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं. हालांकि अहमदाबाद में फिलहाल बारिश हो रही है. फैन पार्क में पहुंचे फैंस भी जल्द बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं.

4:00 AM. 29 May 23 10:30 PM. 28 May

अहमदाबाद में नहीं रुक रही बारिश, 5 ओवर्स का होगा मैच

अहमदाबाद में बारिश ���ारी है. बारिश को देखते हुए अब दोनों टीमों के बीच 5 ओवर्स का मुकाबला हो सकता है.

3:11 AM. 29 May 23 9:41 PM. 28 May

अहमदाबाद में फिर शुरू हुई बारिश

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिर से बारिश शुरू हो गई. ऐसे में मुकाबला शुरू होने के लिए अभी फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा.

3:11 AM. 29 May 23 9:41 PM. 28 May

मैदान का मुआयना करने आए अंपायर्स 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश रुकने के बाद मैदानी अंपायर्स मैदान का मुआयना करने पहुंच गए हैं. बता दें अगर मुकाबला 9.30 से पहले शुरू होता है तो ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी और फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा.

3:11 AM. 29 May 23 9:41 PM. 28 May

वार्मअप के लिए मैदान पर उतरे दोनों टीम के प्लेयर्स 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का महामुकाबले देखने पहुंचे फैंस को बड़ी राहत मिली है. दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर वॉर्मअप करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

मुख्य बातें

CSK vs GT IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना था, लेकिन अहमदाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया है. अब आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला सोमवार यानी 29 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. बारिश की वजह से टॉस भी नहीं कराया जा सका. आईपीएल की ओर से दर्शकों को अपने टिकट को संभाल कर रखने को कहा है क्योंकि सोमवार को आपको स्टेडियम जाने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी. मैच के लाइव अपडेट्स के साथ हम फिर आपके साथ जुड़ेंगे तब तक के लिए धन्यवाद…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >