अपनी इच्छा से नहीं छोड़ा टेस्ट! विराट के संन्यास पर गांगुली हैरान, BCCI को चेताया, IPL 2025 फाइनल पर भी बोले

Sourav Ganguly on Virat Kohli Retirement and IPL 2025 Final: भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल फाइनल को 25 मई से टालकर 3 जून कर दिया है, लेकिन नया वेन्यू घोषित नहीं हुआ है. सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई कि ईडन गार्डन्स को फाइनल की मेजबानी मिलेगी, सीएबी और बीसीसीआई के अच्छे संबंधों का हवाला दिया. गांगुली ने विराट कोहली के संन्यास पर हैरानी जताई और इसे चौंकाने वाला फैसला बताया.

Sourav Ganguly on Virat Kohli Retirement and IPL 2025 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया. इसका फाइनल पहले 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था लेकिन बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम में तीन जून को खेले जाने वाले फाइनल के स्थल की जानकारी नहीं दी है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ ‘बहुत अच्छे’ संबंध का हवाला देते हुए शनिवार को उम्मीद जताई की ईडन गार्डन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कोहली के संन्यास पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उसने मुझे चौंका दिया. 

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या कोलकाता मूल कार्यक्रम के अनुसार ही फाइनल मैच की मेजबानी करेगा तो बीसीसीआई और सीएबी के इस पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम कोशिश कर रहे हैं. क्या फाइनल को स्थानांतरित करना इतना आसान है ? यह ईडन का प्लेऑफ है, और मुझे यकीन है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. मुझे उम्मीद है.’’ प्रशंसकों के वर्ग ने शुक्रवार को प्रतिष्ठ���त स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि आईपीएल फाइनल कोलकाता में ही आयोजित किया जाए.

गांगुली ने कोलकाता में ‘ऑल इंडिया इनविटेशन इंटर-स्कूल रेगेटा’ के फाइनल के दौरान कहा, ‘‘विरोध से कोई खास मदद नहीं मिलती. बीसीसीआई का बंगाल क्रिकेट संघ के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है.’’ प्लेऑफ स्थलों को तय करने में देरी पर गांगुली ने कहा, ‘‘ कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैदान पर अपने लीग मैच समाप्त कर लिए हैं, इसलिए ईडन पहली सूची में नहीं है.’’

ईडन गार्डन को मेजबानी मिलने में समस्या क्या?

ईडन गार्डन को 2024 सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब जीतने के कारण इस सत्र के फाइनल के मेजबानी का अधिकार मिला था. इस स्थल ने मौजूदा सत्र के उद्घाटन मैच की भी मेजबानी की थी. आईपीएल के मूल कार्यक्रम के अनुसार ईडन गार्डन्स को 23 मई को क्वालीफायर दो और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करनी थी. बीसीसीआई ने हालांकि फाइनल के लिए नए स्थल के बारे में चुप्पी साध रखी है, जिससे अटकलों को और बल मिला है. इस प्रस्तावित बदलाव के पीछे का कारण मौसम का पूर्वानुमान है, क्योंकि उस इस शहर में समय दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत होती है.

विराट और रोहित के संन्यास पर बोले गांगुली

भारत में टेस्ट क्रिकेट को हाल ही में दोहरा झटका लगा जब कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने खेल के पारंपरिक प्रारूप से संन्यास ले लिया. गांगुली ने खासकर कोहली के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया और दोनों खिलाड़ियों को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी. गांगुली ने कहा, ‘‘यह उनका अपना फैसला है. क्या कोई अपनी इच्छा के बिना खेल छोड़ सकता है? लेकिन यह एक शानदार करियर रहा है और रोहित शर्मा के लिए भी यही बात लागू होती है. कोहली के संन्यास ने मुझे चौंका दिया है.’’

रोहित ने सबसे पहले लाल गेंद के करियर को अलविदा कहा और कुछ दिनों बाद कोहली ने भी ऐसा ही किया, जिससे टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया. गांगुली ने चयनकर्ताओं से टीम के अगले कप्तान के चयन में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए  कहा, ‘‘यह एक ऐसा फैसला है जिस पर चयनकर्ताओं को सावधानी से विचार करना चाहिए. इसके कई फायदे और नुकसान हैं. उन्हें लंबे समय के बारे में सोचना होगा.’’

भाषा के इनपुट के साथ.

RCB vs KKR: मैच हुआ रद्द, आरसीबी टॉप पर और केकेआर आईपीएल 2025 से बाहर

विराट कोहली हमेशा मेरे लिए हमेशा ‘चीकू’ ही रहेगा, इशांत शर्मा ने खोला बचपन का राज

गौतम गंभीर नहीं, इंग्लैंड दौरे पर इंडिया-ए का कोच बनेगा यह दिग्गज, जानें कौन है 98 में पाकिस्तान को धूल चटाने वाला सूरमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >