LSG के खिलाफ जीत के बावजूद इस बात से परेशान हैं श्रेयस अय्यर, बोले- हमें वहीं सुधारनी है

IPL 2025 LSG vs PBKS, Shreyas Iyer Statement Post Match: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर आईपीएल 2025 में शानदार जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह की शानदार पारी और टीम प्रदर्शन की कप्तान श्रेयस अय्यर ने सराहना की.

IPL 2025 LSG vs PBKS, Shreyas Iyer Statement Post Match: पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 37 रन से हराकर आईपीएल 2025 में शानदार जीत दर्ज की. धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में रविवार को हुए इस मुकाबले में जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान अय्यर की अगुवाई में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के 15 अंक हो गए हैं (7 जीत, 3 हार, 1 बेनतीजा) और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 5 जीत और 6 हार के साथ 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह की बेहतरीन पारी की जमकर तारीफ की और टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई.

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “सच कहूं तो बेहद खुश हूं. सभी खिलाड़ियों ने सही समय पर योगदान दिया. हर एक खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद अहम रहा. प्रभस ने आज जिस तरह बल्लेबाजी की, वह लाजवाब था. उनकी हर एक शॉट आंखों को सुकून देने वाली थी.” धर्मशाला में टीम के खराब रिकॉर्ड (इस मैच से पहले 13 में से सिर्फ 5 जीत) पर अय्यर ने कहा, “अच्छा हुआ कि मुझे इसके बारे में नहीं पता था. जब मैं मैदान पर उतरा, तो दिमाग में सिर्फ जीत थी. अब तक हमारे साथ किस्मत रही है, लेकिन वह किस्मत मेहनत और प्रतिबद्धता की वजह से मिली है. हर खिलाड़ी अपने रोल को अच्छे से समझता है और सही वक्त पर प्रदर्शन करता है. हमें सिर्फ एक चीज सुधारनी है और वो है फील्डिंग के दौरान जागरूकता और मूवमेंट. खुद पर भरोसा रखो और अपनी प्रवृत्ति के अनुसार खेलो, आंकड़ों के बारे में ज्यादा सोचो मत. आखिर में मायने रखता है तो सिर्फ नतीजा और वो है जीत.”

LSG vs PBKS मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, उनका दांव शुरुआत में ठीक बैठा, जब पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या 1 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद  जोश इंग्लिस ने 14 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली और फिर प्रभसिमरन सिंह (91 रन) ने मोर्चा संभाला और श्रेयस अय्यर (25 गेंदों में 45 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की. इसके बाद प्रभसिमरन और शशांक सिंह (15 गेंदों में नाबाद 33 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े. पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 236/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की शुरुआत खराब रही और टीम 73 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी. हालांकि इसके बाद आयुष बदोनी (40 गेंदों में 74 रन, 5 चौके, 5 छक्के) और अब्दुल समद (24 गेंदों में 45 रन, 2 चौके, 4 छक्के) ने 81 रन की साझेदारी कर वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में टीम 20 ओवर में 199/7 तक ही पहुंच सकी. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 विकेट झटके और मार्को यान्सेन-युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

इन्हें भी पढ़ें:-

‘खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा…’, PBKS के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत हुए निराश, इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

Watch Video: हथेली पर टांका, बंधी थी मोटी पट्टी, फिर भी उल्टा दौड़कर पहला कैच; रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को भेजा बाहर

Viral Video: शशांक सिंह का गेंद गुमा देने वाला छक्का देख हैरान रह गईं प्रीति जिंटा, रिएक्शन देख रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >