IPL 2025 में राजस्थान का सफर खत्म, संजू सैमसन ने कहीं आखिरी बातें, वैभव की तारीफ में बोले, उसके लिए…

Sanju Samson Statement after RR Season Ends in IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर सीजन का सकारात्मक अंत किया. हालांकि टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर अंकतालिका में 9वें स्थान पर रही. कप्तान संजू सैमसन ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और अगले सीजन में बेहतर वापसी का वादा किया.

Sanju Samson Statement after RR Season Ends in IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को अपना आखिरी मैच खेला. पूरे सीजन में 14 मैचों में 4 हार के साथ वह 9वें स्थान पर है. बेहद खराब प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में छह विकेट से जीत दर्ज कर एक सकारात्मक अंत किया. यह एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला था जिसमें राजस्थान की टीम ने 187/8 के स्कोर पर चेन्नई को सीमित रखा और 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर यह स्कोर हासिल कर लिया. आईपीएल 2025 में सफर खत्म होने के बाद  राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टीम के सफर और मैच के नतीजे पर बात की. संजू सैमसन ने अपने युवा तेज गेंदबाजों के लिए उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की है, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए शब्दों की कमी महसूस की और वादा किया कि अगले सीजन में टीम एक बेहतर मानसिकता के साथ लौटेगी.

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में संजू सैमसन ने कहा, “अच्छा लग रहा है. ईमानदारी से कहूं तो हम सोच रहे थे कि पहले बल्लेबाजी करें और स्कोर सेट करें, लेकिन मैंने तय किया कि इस मैच में कोई बचाव नहीं होगा. सामने से मुकाबला करना है. हमारे पास बहुत ही युवा गेंदबाजी लाइनअप है. हम जोफ्रा और संदीप को मिस कर रहे हैं, लेकिन हमारे युवाओं ने जिस तरह का संयम और योजना दिखाई, वह दिल को छू लेने वाला था. उनका भविष्य उज्ज्वल है. वे बहुत युवा और प्रतिभाशाली हैं. काफी मेहनत चल रही है.”

राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी लगाम

मुख्य गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में युधवीर सिंह और तुषार देशपांडे जैसे युवा भारतीय गेंदबाज़ों ने कमाल दिखाया, वहीं 19 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने अपनी तेज गति से आक्रमण को धार दी. 27 वर्षीय युधवीर सिंह ने भले ही रन लुटाए हों (3/47), लेकिन उन्होंने चेन्नई के टॉप ऑर्डर को हिला दिया. उनके साथ दूसरे छोर से उत्तराखंड के आकाश मधवाल (3/29) ने शानदार गेंदबाजी की और मिडल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. 

मधवाल ने शानदार गेंदबाजी की

संजू सैमसन ने कहा, “वह (आकाश मधवाल) सिर्फ पिछले चार मैच खेले हैं. शेन बॉन्ड उनके साथ करीबी से काम कर रहे हैं. राहुल द्रविड़ सर और अन्य लोग भी उनकी मेहनत देख रहे हैं. हम सब उनके लिए बहुत खुश हैं. आजकल पावरप्ले में टीमों की गुणवत्ता में ज्यादा अंतर नहीं है. जीत और हार के बीच गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है. हमें बैठकर एक गहराई से समीक्षा करनी होगी.” मधवाल ने चेन्नई के मध्य क्रम को बिखेर दिया और इन-फॉर्म डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजने के साथ-साथ अंतिम ओवर में एमएस धोनी और शिवम दुबे जैसे बड़े बल्लेबाजों के विकेट चटकाए. 

सूर्यवंशी के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं- संजू

गेंद से मधवाल के जलवे के बीच, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शांत बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा. विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाने वाले वैभव ने परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालते हुए 33 गेंदों में 57 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली. संजू सैमसन ने कहा, “वैभव के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. उसका शतक क्लास था. वह स्लोअर बॉल को भी कवर के ऊपर से मार सकता है. आज जब मिडल ओवर्स चल रहे थे, वह बहुत स्मार्ट तरीके से अपना काम कर रहा था. इतनी कम उम्र में उसकी गेम की समझ काबिल-ए-तारीफ है.”

अगली बार बेहतर मानसिकता के साथ वापसी करेंगे

राजस्थान रॉयल्स इस जीत के साथ अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही और उनके वहीं समाप्त होने की संभावना है. सैमसन ने माना कि टीम को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था और अगले सीजन में बेहतर सोच के साथ वापसी का संकल्प लिया. उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से हम और बेहतर कर सकते थे. यह किस्मत की बात नहीं है. हमने कुछ गलतियां की हैं. हमें अगली बार बेहतर मानसिकता के साथ वापसी करनी चाहिए.” 

CSK की दसवीं हार, शर्मनाक प्रदर्शन के लिए धोनी ने इन कारणों को ठहराया, दो खिलाड़ियों पर लुटाई तारीफ

IPL 2025 क्वालिफायर और एलिमिनेटर वेन्यू में बदलाव का खेल, इस पूर्व खिलाड़ी ने निभाई अहम भूमिका

प्लेऑफ की जंग में बारिश बनेगी विलेन! DC vs MI मैच में मौसम ने ली करवट, तो कैसा बनेगा समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >