‘पूरा इलाका, पूरा बिहार…’ वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पिता गदगद, बेटे के शानदार IPL आगाज के लिए 5 दिग्गजों को दिया क्रेडिट

Sanjiv Suryavanshi Reaction on Son Vaibhav Suryavanshi’s Century: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने इसे लाजवाब उपलब्धि बताया और कोचिंग स्टाफ का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे परिवार के संघर्ष और राजस्थान टीम के समर्थन का नतीजा है.

IPL 2025- Sanjiv Suryavanshi Reaction on Son Vaibhav Suryavanshi’s Century: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में इतिहास रच दिया. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया. उनकी इस तूफानी पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जिसने राजस्थान को 210 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.5 ओवर में ही हासिल करवा दिया. इस प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाला खिलाड़ी बना दिया है. इस धुआंधार शतक के बाद वैभव के पिता का भी रिएक्शन आया. उन्होंने इसे लाजवाब उपलब्धि बताया और इसके लिए राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ की जमकर तारीफ की. 

मैच के बाद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “वैभव के इस उपलब्धि से हम लोग बहुत खुश हैं. सिर्फ हमारा परिवार ही नहीं, पूरा इलाका, जिला, बिहार और देश उसकी शानदार बल्लेबाजी पर जश्न मना रहा है.” उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “पिछले 3-4 महीने से राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को अपने पास रखकर बेहतरीन प्रैक्टिस कराई. राहुल द्रविड़ सर, विक्रम राठौड़ सर, जुलिन भरूचा सर, साईराज बहुतुले सर और रूमी सर ने मिलकर वैभव के खेल को निखारा. उसकी मेहनत और टीम की सपोर्ट का ही नतीजा है कि वह आज इतना अच्छा खेल पाया है.” 

वैभव के पिता ने बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के अध्यक्ष का भी आभार जताया. उन्होंने कहा, “हम सह परिवार BCA अध्यक्ष राजेश तिवारी सर का भी दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में वैभव को बिहार से खेलने का मौका दिया. वैभव ने उस मौके का भरपूर फायदा उठाया और आज इस मुकाम तक पहुंचा है.” शानदार शतक जड़ने वाले वैभव ने भी अपने माता-प‍िता के संघर्ष को इस इंटरव्यू में याद किया. 35 गेंदों पर IPL शतक जड़कर सुर्ख‍ियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपने संघर्षों की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उनकी मां सिर्फ 3 घंटे सोती थीं और पिता ने उनका क्रिकेट सपना पूरा करने के लिए अपना काम छोड़ दिया था. परिवार ने कठिन परिस्थितियों में घर चलाया, लेकिन वैभव के क्रिकेटर बनने के सपने को जिंदा रखा.

https://twitter.com/PTI_News/status/1917057963342311927

वैभव ने रॉजस्थान रॉयल्स के साथ अपने सफर को किया साझा

वैभव की यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उस संघर्ष और समर्पण की कहानी है जो हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा बन सकती है. मैच के बाद वैभव ने IPL T20 से बात करते हुए अपनी ऐत‍िहास‍िक पारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा- बहुत दिन से इस पारी की तैयारी कर रहा था. और आज र‍िजल्ट मिला तो अच्छा लगा, आगे और अच्छा करने की कोश‍िश करूंगा. टीम के ल‍िए कंट्रीब्यूट करना चाहता हूं. वैभव ने इस इंटरव्यू के दौरान राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल्स की कहानी भी बताई. उन्होंने कहा- जब मैं जब ट्रायल (राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल) में गया था तो वहां विक्रम (राठौड़) सर और रोमी (भिंडर) सर थे. रोमी सर टीम के मैनेजर हैं. मैंने तब ट्रायल में अच्छी बल्लेबाजी की थी. तब उन्होंने बोला था कि हम तुम्हे अपनी टीम में लेने का ट्राय करेंगे. मैं जब टीम में आया तो सबसे पहले उनका कॉल आया था. उन्होंने मुझे बधाई दी थी और फ‍िर उन्होंने राहुल (द्रव‍िड़) सर से बात करवाई थी. काफी अच्छी फील‍िंग थी. क्योंकि राहुल सर के अंडर ट्रेन‍िंग करना, काम करना… खेलना, एक नॉर्मल क्रिकेटर के ल‍िए ड्रीम से कम नहीं है.

वैभव ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा- मुझे सीन‍ियर्स से काफी सपोर्ट मिलता है. कोच‍िंग स्टाफ से भी मदद मिलती है. संजू भइया, रियान भइया, यशस्वी भइया, नीतीश भइया भी मदद को तैयार रहते हैं. ये सभी मुझसे पॉज‍िट‍िव बातें करते हैं. मुझे ये लोग कॉन्फ‍िडेंस देते हैं कि तू कर सकता है, तू टीम को ज‍िता सकता है, इस वजह से मेरा कॉन्फ‍िडेंस काफी हाई रहता है. थोड़ा सा तो नर्वस रहता हूं क्योंकि आईपीएल का मैच है. लेकिन ऐसा कोई प्रेशर नहीं रहता है कि क्या होगा, क्या होगा? वो सब इन सभी से बात करके नॉर्मल हो जाता है. 

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ या औपचारिकता, गिल ने ऐसा क्या कहा जिस पर टेढ़ी हो रहीं नजरें

‘मां केवल 3 घंटे सोती है, पापा ने नौकरी छोड़ दी…’, वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक, पैरेंट्स के संघर्ष को किया बयां

वैभव सूर्यवंशी की पारी पर बोले पार्टनर यशस्वी जायसवाल, क्रीज पर धाकड़ रणनीति का भी किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >