‘मुझे पता है…’, साई सुदर्शन ने इंग्लैंड दौरे से पहले भरी हुंकार, इसके लिए जमकर बहा रहे पसीना

IPL 2025 Sai Sudharshan on England Tour: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में चयन से बेहद खुश हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान आईपीएल के क्वालीफायर और फाइनल पर है. 23 वर्षीय सुदर्शन पहले ही सरे के लिए शतक लगा चुके हैं और अब टेस्ट टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इंडिया ए टीम की घोषणा 16 मई को हुई थी, जिसमें करुण नायर सहित कई घरेलू क्रिकेट सितारों को शामिल किया गया है.

IPL 2025 Sai Sudharshan on England Tour: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिये भारत ए टीम में चयन से खुश हैं लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस आईपीएल क्वालीफायर और फाइनल पर टिका है. सरे के लिये खेलकर एक शतक जमा चुके 23 वर्ष के सुदर्शन को भारत ए टीम में चुना गया है और टेस्ट टीम में चयन के भी वह दावेदार हैं. इंडिया ए की इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा 16 मई को की गई थी, जिसमें कई प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है. इनमें करुण नायर का नाम भी शामिल है, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबले के बाद, बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चयन को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साई सुदर्शन ने कहा, “मुझे पता है कि मैं इंडिया ए मैच के लिए जा रहा हूं, इसलिए मानसिक रूप से पहले आईपीएल पर फोकस करना होगा. जब आईपीएल की कहानी खत्म हो जाएगी, तब इंडिया ए की कहानी पर ध्यान देंगे. लेकिन निश्चित रूप से खुश हूं, उस मौके के लिए बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि वहां अच्छा समय बीतेगा.’’

कमियों पर मेहनत करनी है

अभी तक 13 मैचों में 638 रन बनाकर आरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर काबिज सुदर्शन ने कहा, ‘‘इस समय सबसे अहम शीर्ष दो में रहना है ताकि हमें अतिरिक्त मौका (दूसरा क्वालीफायर खेलने का) मिल सके. फोकस उसी पर है. इन 13 मैचों में काफी कुछ सीखा है और कमियों पर मेहनत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम प्लेआफ के लिये पूरी तरह से तैयार हैं.”

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैच खेलेगी टीम

इस दौरे के तहत इंडिया ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी. पहला मैच 30 मई को कैंटरबरी में और दूसरा 6 जून को नॉर्थहैम्पटन में. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ 13 जून को बेकेनहैम में एक इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले के साथ दौरा समाप्त होगा. 

अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई कप्तानी

टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है, जो बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने 101 प्रथम श्रेणी मैचों में 7,674 रन बनाए हैं, जिसमें 48.87 की औसत से 27 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए निराशाजनक रहा, जहां वे चार पारियों में सिर्फ 36 रन ही बना सके. शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे. वर्तमान में दोनों ही गुजरात टाइटन्स (GT) की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं. गिल ने अब तक 13 मैचों में 636 रन (छह अर्धशतक) और सुदर्शन ने 13 मैचों में 638 रन (पांच अर्धशतक) बनाए हैं.

इंडिया ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान, विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सूथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज़ खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे.

बीच IPL 2025 पंजाब किंग्स को लेकर चंडीगढ़ कोर्ट पहुंचीं प्रीति जिंटा, बिजनेस पार्टनर मचा दिया बवाल

WTC 2025 Final के लिए अंपायर और अधिकारियों की हुई घोषणा, ICC ने भारत से इन्हें दिया मौका

क्यों IPL दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है? मिचेल मार्श ने बताया कारण, अपनी शानदार बल्लेबाजी का भी खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >