‘अब युवा कप्तान…’, रुतुराज गायकवाड़ का IPL से बाहर होने के बाद पहला रिएक्शन, धोनी के लिए कही गजब बात

IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को जहां एक तरफ झटका लगा, वहीं फैंस के लिए खुशी की खबर भी आई. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभालेंगे. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मीडिया ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि की. अब गायकवाड़ ने वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी है. Ruturaj Gaikwad reaction after getting out of IPL 2025

Ruturaj Gaikwad reaction after getting ruled out of IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा और साथ ही टीम के फैंस को खुशखबरी भी मिली. टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए. उनकी जगह अब अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कप्तानी करते नजर आएंगे. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी सूचना अपने मीडिया ब्रीफिंग में दी. धोनी इस आईपीएल में अब तक के सबसे उम्रदराज कप्तान हो गए हैं, जो किसी टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे. हालांकि इस पर धोनी की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है, हालांकि चोटिल निवर्तमान कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की प्रतिक्रिया जरूर आ गई है. 

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर गायकवाड़ का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी. गायकवाड़ ने कहा कि वह आईपीएल से बाहर होने पर बेहद दुखी हैं, लेकिन टीम के साथ रहकर उनका पूरा समर्थन करेंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में धोनी को “युवा विकेटकीपर” कहा और भरोसा जताया कि टीम जल्द वापसी करेगी. गायकवाड़ ने यह भी कहा कि कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होतीं, लेकिन डग-आउट से भी वह टीम का हौसला बढ़ाते रहेंगे.

गायकवाड़ ने कहा “सभी को हेलो सभी को! दुर्भाग्यपूर्ण कोहनी की चोट के कारण आईपीएल से बाहर होने से वाकई बहुत दुखी हूं. अब तक मिले आपके सपोर्ट के लिए थैंक्यू. हम कुछ समय से स्ट्रगल कर रहे हैं, लेकिन आप सभी जानते हैं कि अब टीम को एक यंग विकेटकीपर लीड कर रहा है. आशा है कि चीजें बदल जाएंगी. मैं टीम के साथ रहूंगा और उनका पूरा समर्थन करूंगा. गायकवाड़ ने आगे कहा, “निश्वित रूप से इस टीम को इस स्थिति से बाहर निकालना अच्छा होता, लेकिन आप जानते हैं कि कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं. मैं डग-आउट से टीम का समर्थन करने के लिए एक्साइटेड हूं और हमें उम्मीद है कि सीजन आगे अच्छा होगा. 

गायकवाड़ ने धोनी को बताया युवा विकेटकीपर

रुतुराज गायकवाड़ युवा विकेटकीपर जिस महेंद्र सिंह धोनी को कह रहे हैं, उनकी उम्र 43 साल है. हालांकि गायकवाड़ के अचानक चोटिल होने और टीम से बाहर होने पर भी अनेक तरह के सवाल उठ रहे हैं. चेन्नई की हालत इस सीजन में अब तक काफी बुरी रही है. उन्होंने अब तक खेले गए पांच मैचों में 4 मैच गंवाए. हालांकि अब धोनी की वापसी से 5 बार की चैंपियन अपने बुरे दौर से बाहर होने की उम्मीद करेगी. चेन्नई अपना अगला मैच शुक्रवार 11 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा. 

आईपीएल से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, अपनी क्रिकेट लीग PSL में किया ये बदलाव

धोनी की कप्तानी में उतरेगी CSK, कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल? जानें KKR के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

केएल राहुल ने धमाकेदार पारी से रचा इतिहास, रहाणे और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ हासिल की ये खास उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >