रुतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, CSK के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे कप्तान बने

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो सीएसके के लिए बतौर कप्तान धोनी के बाद 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं.

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ महज 13 रन बनाकर आउट हो गए. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ एमएस धोनी ने किया था. बतौर सीएसके के कप्तान धोनी ने 2008 से 2025 तक कुल 221 मैच खेले. इस दौरान धोनी ने कुल 4,469 रन बनाए.

बतौर कप्तान 31वां मैच खेल रहे हैं रुतुराज गायकवाड़

शुक्रवार को खेले जा रहे मुकाबले में रुतुराज कप्तान के तौर पर अपना 31वां मैच खेल रहे थे. इस खास रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी. उन्होंने यह उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा रन लेकर हासिल की.

CSK के कप्तान के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचपारीरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतक/अर्धशतकचौके/छक्के
महेंद्र सिंह धोनी221192446984*38.52137.170/21308/209
रुतुराज गायकवाड़31311011*108*38.88136.801/8100/32
रवींद्र जडेजा8811226*22.40121.730/06/5
सुरेश रैना558889*22.00127.530/05/5

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में धोनी और गायकवाड़ के बाद जडेजा और सुरेश रैना का नाम शामिल है. जडेजा ने साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए 8 मैचों में 112 रन बनाए थे. वहीं, सुरेश रैना ने 2010 से 2019 के बीच एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में स्टैंड-इन कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली और 5 मैचों में 88 रन बनाए.

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम

आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाया है. कोहली ने 2011 से 2023 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए 143 मैचों में कुल 4994 रन बनाए. आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनके बाद एमएस धोनी का नाम आता है.

यह भी पढ़ें: पेपर नोट सेलिब्रेशन से वायरल हुए आकाश सिंह, डेब्यू मैच में CSK के खिलाफ बरपाया कहर; VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >