RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल और मिडिल ऑर्डर के बैटर शिमरोन हेटमायर के साथ-साथ रवींद्र जडेजा के पास मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ IPL 2026 लीग मैच के दौरान मंगलवार को रिकॉर्ड बनाने का मौका है. गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करने की कोशिश करेगा, वहीं रियान पराग की अगुवाई वाली डीसी लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखेगी. रिकॉर्ड की बात करें तो जायसवाल IPL में छक्कों का शतक पूरा करने से सिर्फ चार छक्के दूर हैं. अब तक 69 मैचों और 68 पारियों में उन्होंने 35.29 के औसत और 151.71 के स्ट्राइक रेट से 2,259 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक, 16 अर्धशतक और 96 छक्के शामिल हैं.
जडेजा 4000 रन पूरे करने से 8 रन दूर
जायसवाल, संजू सैमसन (197 छक्के), जोस बटलर (135 छक्के) और शेन वॉटसन (114 छक्के) के बाद फ्रेंचाइजी के चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं जो 100 छक्के पूरे करेंगे. इसके अलावा, दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी20 में 4,000 रन पूरे करने से सिर्फ 8 रन दूर हैं. वे हार्दिक पांड्या के बाद टी20 में 4,000 रन और 200 विकेट का दोहरा रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं. उन्होंने 348 टी20 मैचों की 253 पारियों में 26.43 के औसत और 130.75 के स्ट्राइक रेट से 3,992 रन बनाए हैं, जिनमें पांच अर्धशतक शामिल हैं.
हेटमायर पूरे कर सकते हैं 1000 रन
अंत में, फ्रैंचाइजी के मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज और फिनिशर शिमरोन हेटमायर, आरआर के लिए 1,000 रन पूरे करने वाले 10वें खिलाड़ी बनने से सिर्फ 27 रन दूर हैं. फ्रैंचाइजी के लिए 57 मैचों में उन्होंने 51 पारियों में 30.71 के औसत और 153.11 के स्ट्राइक रेट से 983 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. 15 मैचों और पारियों में उन्होंने 44.85 के औसत और 153.92 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है, जिससे आईपीएल 2022 उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन भी रहा है.
टीमें इस प्रकार हैं
राजस्थान रॉयल्स टीम : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर सिंह चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
मुंबई इंडियंस टीम : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.
ये भी पढ़ें…
IPL 2026 Points Table: ईडन गार्डन्स में बारिश से धुला मुकाबला, बिना मैच जीते टॉप पर पहुंची PBKS
KKR vs PBKS: बारिश के कारण मैच रद्द, केकेआर का जीत का सपना रह गया अधूरा
