RR vs GT: रियान पराग के बिना उतरी राजस्थान, गुजरात की बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान की टीम बिना रियान पराग के उतरी है.

RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं.

राजस्थान रॉयल्स की टीम कप्तान रियान पराग के बिना उतरी है. यशस्वी जायसवाल उनकी गौरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे हैं. वहीं गुजरात में एक बदलाव हुआ है. मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है. राजस्थान रॉयल्स 10 मुकाबले में 6 जीत हासिल की है. 12 अंकों के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. वहीं गुजरात भी 10 मुकाबले में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. गुजरात रन रेट के कारण राजस्थान से पीछे है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

इम्पैक्ट सब : वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि बिश्नोई.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट सब : प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, आर साई किशोर और कुमार कुशाग्र.

टॉस जीतने के बाद यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल कप्तानी कर रहे हैं. यशस्वी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने गेंदबाजी चुनते हुए कहा कि मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छी लग रही है. रियान पराग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. इसी वजह से वो आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. जल्द ही वो वापसी करेंगे. इस मैच को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान यशस्वी जायसवाल की मुश्किलें बढ़ी, NADA ने भेजा नोटिस; शेफाली वर्मा भी जांच के दायरे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >