RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन, 50 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा के 14 गेंद में ताबड़तोड़ नाबाद 47 रन की मदद से शुक्रवार को मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट पर 225 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन पराग और ध्रुव जुरेल (42 रन) ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 102 रन की साझेदारी कर इस बड़े स्कोर की नींव रखी. इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे फरेरा ने 14 गेंद में दो चौके और छह छक्के जड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन का पहला मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 40 रन देकर तीन विकेट झटके.
आरआर ने टॉस जीतकर चुनी थी बैटिंग
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. फैंस को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की बैटिंग पहले देखने को मिली, लेकिन वे खास कमाल नहीं दिखा पाए. पॉइंट टेबल में आरआर 9 में से 6 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि दिल्ली 8 में से 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर दिल्ली के पास एक बड़ी जीत दर्ज कर टेबल में ऊपर चढ़ने का मौका है. जबकि आरआर आज का मुकाबला जीतकर दूसरे नंबर पर पहुंचने के प्रयास में होगा.
बिश्नोई की टीम में वापसी
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि यह जयपुर का आम विकेट नहीं है. यह थोड़ा सूखा है; हमने कल यह देखा था और उससे एक दिन पहले पिच थोड़ी तेज थी. उम्मीद है कि आखिर में यह थोड़ी धीमी हो जाएगी, इसीलिए हम पहले बैटिंग कर रहे हैं. हर कोई आगे बढ़कर जिम्मेदारी ले रहा है. यही हमारा मंत्र रहा है, जैसा कि मैं कह रहा था, हम 40 ओवर तक पूरी तरह से सही क्रिकेट नहीं खेल पा रहे थे. उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अहम पड़ाव पर पहुंचेगा, हम इस कमी को दूर कर पाएंगे. आज एक और शानदार प्रदर्शन और फिर हम कुछ दिनों के लिए आराम कर सकते हैं. बिश्नोई टीम में वापस आए हैं और शुभम मुख्य टीम में शामिल हुए हैं.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (w), रियान पराग (c), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा.
डीसी की टीम में 3 बदलाव
टॉस के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल, ‘स्टार्क खेल रहे हैं, चमीरा नहीं खेल रहे हैं. पथुम खेल रहे हैं, जिसका मतलब है कि डेविड मिलर बाहर बैठेंगे. अशोक शर्मा टीम में हैं, तो कुल तीन बदलाव हुए हैं. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं, विकेट अच्छा दिख रहा है और हम चेज करने में खुश हैं. बेसिक्स पर वापस लौटना जरूरी है. चीजों को बदलने के लिए आपको वर्तमान में रहना होगा, पॉजिटिव चीजों पर फोकस करना होगा. एटीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज बहुत जरूरी हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
KL राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
ये भी पढ़ें:
Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब
‘100 रुपये लगेंगे तभी मिलेगी फोटो’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया प्रैंक
