रोहित शर्मा बनाएंगे ये दो बड़े कीर्तिमान, दूसरा तो कोई इंडियन अब तक नहीं कर पाया हासिल

Rohit Sharma Eyeing on 2 IPL Records: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी. इस मैच में रोहित शर्मा के पास दो रिकॉर्ड अपने नाम पर करने का मौका होगा. इनमें से एक अब तक कोई भी भारतीय नहीं हासिल कर पाया है.

IPL 2025 GT vs MI- Rohit Sharma Eyeing on 2 IPL Records: मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब दिला चुके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एक और बड़ी पारी खेलकर अपने शानदार टी20 करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. फिलहाल, रोहित आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 262 पारियों में 6,921 रन बनाए हैं, उनका औसत 29.83 और स्ट्राइक रेट 132.00 है. उनके नाम दो शतक और 46 अर्धशतक दर्ज हैं. मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में 7,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने से सिर्फ 79 रन दूर हैं.

इस सूची में शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने 263 मैचों और 255 पारियों में 8,509 रन बनाए हैं. उनका औसत 39.57 और स्ट्राइक रेट 132.60 से अधिक है. कोहली ने आईपीएल में 8 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा ही हैं. तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिनके नाम पर 6769 रन हैं. 

रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी और 2008 से 2010 तक उनके लिए खेले. उन्होंने इस टीम के लिए 45 मैचों और 44 पारियों में 1,170 रन बनाए, औसत 30.79 और स्ट्राइक रेट 131 से ज्यादा रहा. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76* रहा और उन्होंने आठ अर्धशतक जड़े. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित ने 222 मैचों और 218 पारियों में 5,751 रन बनाए हैं, उनका औसत 29.64 और स्ट्राइक रेट 132 से ऊपर रहा है. उन्होंने MI के लिए दो शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं.

300 छक्के से बस इतने दूर रोहित

इसके अलावा, रोहित आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर दूसरे बल्लेबाज बनने से भी सिर्फ तीन छक्के दूर हैं. रोहित के नाम पर 297 छक्के दर्ज हैं. वहीं पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 357 छक्के हैं. जबकि तीसरे नंबर पर 290 छक्के के साथ विराट कोहली विराजमान हैं. 

आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन में रोहित ने 10 मैचों में 32.55 के औसत और 155 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 76* रहा है. शुरुआती पांच मैचों में सिर्फ 56 रन बनाने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और अगले पांच मुकाबलों में तीन अर्धशतकों के साथ 234 रन ठोके, औसत 58.50 रहा.

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार, 6 मई को मुकाबला होना है. मैच से पहले MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, “रोहित जिस तरह से अब अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल रहे हैं, वो टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है. हमारे बल्लेबाजी क्रम को एक मजबूत शुरुआत की ज़रूरत होती है और रोहित-रायन (रिकलटन) की जोड़ी यह काम अच्छे से कर रही है. रायन को भी उनके साथ खेलने से शानदार अनुभव मिल रहा है.”

MI vs GT दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सूथार, कुमार कुशाग्र, गुर्नूर बराड़, निशांत सिंधु, कुलवंत खेझरोलिया, करीम जनत, जयंत यादव, दसुन शनाका.

मुंबई इंडियंस टीम: रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपली, मिचेल सैंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स.

शेन वार्न का नाम देख भावुक हुए बेटे जैक्सन, 15 साल बाद लौटे भारत; राजस्थान रॉयल्स को किया सपोर्ट, Video

‘हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक…’, SRH के बाहर होने के बाद कोच विटोरी का बड़ा बयान, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

विप्रज निगम के आउट होते ही चहक उठीं काव्या मारन, ऐसे आक्रामक रिएक्शन देकर मनाया जश्न

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >