IPL 2026: MI के इवेंट में रोहित का जलवा, स्टेज पर जमकर थिरके हिटमैन

Rohit Sharma Video: IPL 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने फैंस के लिए एक खास इवेंट रखा. इसमें रोहित शर्मा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. सूर्यकुमार और हार्दिक ने रोहित को स्टेज पर बुलाया. रोहित ने फैंस से छठी बार चैंपियन बनने का वादा किया और जमकर डांस भी किया.

Rohit Sharma Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांच 28 मार्च से शुरू होगा. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 21 मार्च को अपने फैंस के लिए मीट इवेंट का आयोजन किया. इसमें लगभग सभी क्रिकेटर शामिल हुए. लेकिन सबसे ज्यादा क्रेज रोहित शर्मा का दिखा. रोहित अपने परिवार के साथ इस इवेंट में पहुंचे थे. 

सूर्या और हार्दिक ने स्टेज पर बुलाया 

मिक्स इवेंट में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या स्टेज पर पहुंचे. वहां रोहित शर्मा मौजूद नहीं थे. उन्हें ना देखकर फैंस रोहित-रोहित चिल्लाने लगे. इसके बाद सूर्यकुमार ने माइक लिया और फैंस से पूछा कि पब्लिक क्या कहती है. फिर सूर्या और हार्दिक ने रोहित को स्टेज पर बुलाया. जब रोहित नहीं आए तो सूर्या ने फैंस से उन्हें और तेज पुकारने को कहा. इसके बाद रोहित स्टेज पर आए.

छठी बार खिताब जीतने का किया वादा

स्टेज पर आते ही रोहित शर्मा ने सबसे पहले सभी फैंस को धन्यवाद कहा. उन्होंने टीम की तरफ से फैंस का आभार जताया. इसके बाद रोहित ने ऐलान किया कि मुंबई की टीम छठी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा दम लगा देगी. रोहित ने सिर्फ खुद यह बात नहीं कही, बल्कि कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव से भी फैंस के सामने यही बात दोहराने को कहा.

एक खोका गाने पर रोहित का डांस

इस इवेंट में रैप सिंगर डिवाइन भी आए थे. उन्होंने अपना गाना ‘एक खोका दो खोका चार खोका’ गाना शुरू किया. इसे सुनते ही रोहित खुद को रोक नहीं पाए. उस वक्त रोहित अपनी बेटी समायरा के साथ खेल रहे थे. गाने की धुन पर उन्होंने अपनी बेटी को तिलक वर्मा को थमा दिया और पूरी मस्ती में डांस किया. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है.

29 मार्च को केकेआर से पहला मुकाबला

मुंबई इंडियंस अपने सफर की शुरुआत 29 मार्च से करेगी. मुंबई का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड पर होगा. इसके बाद टीम को कुछ और अहम मैच खेलने हैं. 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच होगा. फिर 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुंबई मैदान पर उतरेगी.

रोहित शर्मा के फॉर्म पर रहेगी नजर

मुंबई को अगर छठी बार चैंपियन बनना है, तो रोहित शर्मा का फॉर्म में आना बहुत जरूरी है. पिछले सीजन 2025 में रोहित का बल्ला ज्यादा नहीं चला था. वह ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे. पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने उन्हें हरा दिया था. इसलिए इस बार रोहित पर सबकी नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: प्रैक्टिस मैच में अभिषेक का तूफान, सेंचुरी से चूके, ईशान ने गेंदबाजों को धोया

रसेल के रिप्लेसमेंट ग्रीन पर अश्विन ने उठाए सवाल, बोले- KKR को पैसा काटने का हक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >