IPL 2025 में ऋषभ पंत के 1 रन की कितनी कीमत? उतनी देश की मात्र 0.17% आबादी साल भर में कमाती है

Rishabh Pant One Run Cost in IPL 2025: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने आखिरी लीग मैच में 54 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़ा. यह उनका आईपीएल करियर का दूसरा शतक था, जो 2574 दिन बाद आया और लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक भी रहा. लेकिन पंत के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा. 27 करोड़ के पंत के लिए इस सीजन एक रन कितने का पड़ा आइये जानते हैं.

Rishabh Pant One Run Cost in IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला आखिरकार आखिरी लीग मैच में बोला और जोरदार अंदाज में बोला. पूरे सीजन संघर्ष करने वाले पंत ने आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ये उनका आईपीएल करियर का दूसरा शतक था और पहला शतक 2018 में आया था, यानी 2574 दिन बाद उन्होंने लीग में सेंचुरी लगाई. पंत की यह पारी न केवल आईपीएल 2025 में उनका सर्वोच्च स्कोर रही, बल्कि लखनऊ की ओर से आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक भी बन गई. उन्होंने पहले 29 गेंद में फिफ्टी पूरी की और फिर रफ्तार और तेज कर दी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस सीजन के मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन के ज्यादातर हिस्से में उनका प्रदर्शन फीका रहा. टीम न सिर्फ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, बल्कि पंत की कप्तानी पर भी सवाल उठे. हालांकि, इस अंतिम लीग मुकाबले में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया. पूरे सीजन खामोश रहने के बाद आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 118 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि, उनकी इस धमाकेदार पारी के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच में हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2025 में पंत का प्रदर्शन कैसा रहा

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने 14 मैचों में 269 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 24.45 और स्ट्राइक रेट 133.17 रहा. यह उनका दूसरा सबसे खराब सीजन रहा, सिर्फ 2016 में डेब्यू के दौरान उन्होंने इससे कम 10 मैचों में 198 रन बनाए थे. लेकिन अंत में एक बड़ी पारी खेलकर उन्होंने अपनी और टीम की थोड़ी लाज बचा ली.

एक मैच से कितना कमाए पंत

पंत के इस शतक ने आलोचकों को शांत जरूर किया, लेकिन उनके पूरे सीजन का लेखा-जोखा देखें तो तस्वीर कुछ और ही बयां करती है. आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीद कर इतिहास बनाया था. लेकिन इसमें से उन्हें सरकार को 30% टैक्स (कुल कमाई में से 8.1 करोड़) देना होगा. ऋषभ पंत ने इस सीजन सभी 14 लीग मैच खेले हैं, तो एक मैच के लिए उनकी कमाई टैक्स कटने के बाद करीब उनकी प्रति मैच वास्तविक आय लगभग 1.35 करोड़ रुपये रह जाती है.

इसके अलावा, बीसीसीआई ने इस सीजन से हर खिलाड़ी को एक मैच खेलने पर 7.5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. अगर इस पर टैक्स न माना जाए, तो इस रकम को जोड़कर ऋषभ पंत की प्रति मैच कुल कमाई करीब 2,00,35,714 बनती है. इस हिसाब से उनकी कुल कमाई, 28,04,99,996 रूपये है. यानी हर मैच में एलएसजी और बीसीसीआई मिलाकर पंत को मोटी रकम मिली. 

10 लाख रूपये से ज्यादा ऋषभ पंत का 1 रन

वहीं पंत ने 14 मैचों में कुल 269 रन बनाए, तो इस हिसाब से उनका एक रन 10,42,750 रूपये होते हैं.  इसका मतलब ये हुआ कि एलएसजी को पंत के हर रन की कीमत लगभग 10 लाख रूपये से ज्यादा रही. इतनी कीमत में भारत की 140 करोड़ (मानकर चलें तो) जनसंख्या में से केवल 24.4 लाख लोग साल भर में इससे ज्यादा कमाते हैं (2024 के आयकर आंकड़ों के हिसाब से). यानी देश की 0.17428571428571% जनसंख्या के बराबर पंत ने दो महीने में 14 मैच में 269 रन बनाकर कमाए हैं. 

इंग्लैंड दौरे के लिए भरी हुंकार

हालांकि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बावजूद पंत का यह सीजन बेहद खराब रहा. खराब फॉर्म और कप्तानी दोनों ने उन्हें घेरा. लेकिन अंतिम लीग मैच में उनका रंग में लौटना टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है. इंग्लैंड दौरे से पहले उनका लय में आना टीम मैनेजमेंट को सुकून देगा. मैच के बाद उन्होंने कहा सीजन समाप्त हो गया है. अब थोड़ा आराम करेंगे और इंग्लैंड टेस्ट के लिए तैयारी करेंगे.

ऋषभ पंत की सेंचुरी और सेलीब्रेशन पर संजीव गोएनका का रिएक्शन, एक शब्द में की ऐसी तारीफ

IPL 2025: क्वालिफायर-एलिमिनेटर और फाइनल में कौन-किस टीम से भिड़ेगा? दिन, टाइम, समय, स्थान समेत जानें पूरी डिटेल

ऐतिहासिक! जितेश शर्मा ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, LSG के खिलाफ रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >