करोड़ों की बोली, लेकिन मैदान पर फीका प्रदर्शन; ऋषभ पंत के 1 रन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

27 करोड़ रुपये की भारी कीमत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए ऋषभ पंत का IPL 2026 सीजन बेहद निराशाजनक रहा. पंत ने 14 मैचों में सिर्फ 312 रन बनाए, जिसके बाद उनके एक रन की कीमत करीब 8.65 लाख रुपये बैठी.

Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. टीम पूरे सीजन संघर्ष करती नजर आई और कप्तान ऋषभ पंत भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर जहां उनके बल्ले से निरंतर रन नहीं निकले, वहीं कप्तानी में भी टीम सही संयोजन और लय हासिल करने में नाकाम रही. नतीजा यह रहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीत सकी और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही.

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे पंत

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत से इस सीजन बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा. पंत ने 14 मैचों में 312 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने कुछ मौकों पर अच्छी शुरुआत जरूर की, लेकिन उन्हें बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो सके.

उनकी पारियों पर नजर डालें तो 7, 10, 18, 1, 43, 0, 42, 15, 35, 26 और 68 रन जैसे स्कोर देखने को मिले. उनका सर्वोच्च स्कोर 68 रन रहा. हालांकि एक कप्तान और टीम के प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर उनसे कहीं ज्यादा निरंतरता की उम्मीद की जा रही थी.

पंत की 1 रन की कीमत फ्रेंचाइजी को 8.65 लाख पड़ी

27 करोड़ रुपये की भारी कीमत के साथ 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए थे. बड़ी बोली लगने के बाद पंत का प्रदर्शन पिछले सीजन भी अच्छा नहीं रहा था. आईपीएल 2026 में पंत ने 312 रन बनाए. अगर पंत के एक रन की कीमत लगाए तो यह 8.65 लाख रुपये से अधिक का पड़ा. जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि अगले सीजन में लखनऊ की टीम पंत को रिलीज कर देगी.

27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हुए ऋषभ पंत का प्रदर्शन लगातार दूसरे सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. आईपीएल 2026 में पंत ने 312 रन बनाए, जिसके बाद उनके हर रन की कीमत लगभग 8.65 लाख रुपये से ज्यादा बैठी. भारी रकम के मुकाबले फीके प्रदर्शन ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा तेज कर दी है. ऐसे में अब यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स अगले सीजन से पहले पंत को रिलीज करने पर विचार कर सकती है.

कप्तानी में भी नहीं दिखी धार

बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी ऋषभ पंत का सीजन प्रभावशाली नहीं रहा. पूरे टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स सही संतुलन तलाशती रही. कई मुकाबलों में टीम चयन और रणनीति पर सवाल उठे. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में टीम लगातार संघर्ष करती नजर आई. अब आईपीएल 2026 के निराशाजनक अभियान के बाद आने वाले सीजन में ऋषभ पंत और टीम मैनेजमेंट पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव साफ नजर आएगा.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >