विराट कोहली को इग्नोर कर आगे बढ़ गए रिंकू सिंह, ओपनिंग सेरेमनी में ये कैसा ब्लंडर, देखें Video

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार रही. ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान और दिशा पटानी समेत गायकों ने अपनी आवाज से समां बांध दिया. इसी आयोजन के दौरान शाहरुख खान ने मंच पर विराट कोहली और रिंकू सिंह को भी आमंत्रित किया. लेकिन इसी दौरान एक वाकया ऐसा हो गया, जिसमें रिंकू सिंह विराट कोहली को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इसका वीडियो अब वायरल हो गया है.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के भव्य उद्घाटन समारोह में ईडन गार्डन्स का माहौल बेहद खास रहा. इस शानदार आयोजन के मेजबान केकेआर की टीम के सहमालिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, मंच पर छाए रहे. उन्होंने अपने अंदाज से न केवल दर्शकों का, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों का भी भरपूर मनोरंजन किया. शो के दौरान शाहरुख खान ने क्रिकेट के दो चमकते सितारों, विराट कोहली और रिंकू सिंह, को मंच पर बुलाया. यह मौका खास था, क्योंकि मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ने वाली थी. ऐसे में टीम के दो सबसे चर्चित खिलाड़ी रिंकू सिंह और विराट कोहली जब मंच पर आए, तो यह पल और भी यादगार बन गया. KKR vs RCB

हालांकि, इस दौरान एक छोटी-सी घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में विराट कोहली को रिंकू सिंह से हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए देखा गया, लेकिन जब दोनों एक-दूसरे को क्रॉस कर रहे थे, तब रिंकू अनजाने में कोहली को छोड़कर सीधे शाहरुख से हाथ मिला बैठे. इस दिलचस्प लम्हे को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ ऑनलाइन यूजर्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. Rinku Singh Snubbed Virat Kohli.

हालांकि, यह पूरी तरह स्पष्ट था कि रिंकू का इरादा विराट को नजरअंदाज करने का नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने इस छोटी-सी भूल को लेकर मजेदार कमेंट्स करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कुछ ने इसे महज एक संयोग बताया, तो कुछ ने इसमें मजाकिया ट्विस्ट डालकर इसे वायरल कंटेंट बना दिया. यह भी ध्यान देने वाली बात है कि कोहली और रिंकू के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है. पिछले साल कोहली ने रिंकू को अपना एक बल्ला भी गिफ्ट किया था. फिर भी, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को चर्चा में ला दिया. इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “रिंकू सिंह ने कहा: कोहली कौन? सिर्फ शाहरुख खान ही मायने रखते हैं!” Rinku Singh Ignores Virat Kohli Handshake.

उद्घाटन समारोह के दौरान शाहरुख ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो उन्हें और लाखों अन्य लोगों को हर रोज प्रेरित करते हैं. शाहरुख ने कहा, “विराट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से सिर्फ एक टीम, आरसीबी के लिए खेला है. वह आईपीएल के पुराने जेनरेशन हैं. वह एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं… मैं अंडर-19 के दिनों में उन्हें बल्लेबाज़ी करते देखने के लिए देर रात तक जागता था. मैं उनके साथ होने के लिए भाग्यशाली हूँ. 

शाहरुख ने कोहली से क्रिकेटरों की नई पीढ़ी के बारे में भी पूछा, यह जानने की कोशिश की कि क्या यह पीढ़ी प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार है. इस सवाल पर कोहली ने जवाब दिया: “बोल्ड पीढ़ी बहुत मजबूती से उभर रही है, लेकिन पुरानी पीढ़ी अभी भी यहाँ है, प्रभाव डालने के लिए तैयार है, अभी भी खेल खेलने के लिए तैयार है, और उम्मीद है कि आने वाले सालों में इन सभी प्यारे प्रशंसकों के लिए और भी यादें बनाती रहेगी.” 

आईपीएल के ओपनिंग मैच में केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 174 रन स्कोर खड़ा किया, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिफ्टी लगाई. एक समय पर 10 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार चुकी केकेआर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन ऐन मौके पर क्रुणाल पांड्या ने विकेट चटकाकर केकेआर को रोक दिया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली और फिल साल्ट के धमाकेदार शुरुआत की बदौलत 16.2 ओवर में ही 177 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >