रीस्टार्ट IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण: 7 टीमें रेस में, कौन-कैसे पहुंचेगा टॉप 4 में? देखें

IPL 2025 Playoffs Scenario: भारत-पाक तनाव के कारण एक हफ्ते रुकी IPL 2025 अब 17 मई से दोबारा शुरू होगी. लीग स्टेज में 13 मुकाबले बचे हैं और 7 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. कोई भी टीम अभी तक टॉप-4 में जगह पक्की नहीं कर सकी है, मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है. आइए जानें टीम कैसे पहुंच सकती हैं प्लेऑफ तक.

IPL 2025 Playoffs Scenario: भारत-पाक तनाव के चलते एक हफ्ते तक स्थगित रहने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 दोबारा शुरू हो होने वाला है. बीसीसीआई ने 17 मई से इसके शुरू होने की घोषणा की है. लीग का 58वां मैच रद्द होने के बाद अब लीग स्टेज के 13 मुकाबले बाकी हैं, जिसके लिए सात टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं. सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमशः 8,9 और 10वें स्थान पर हैं. जबकि गुजरात, आरसीबी, पंजाब, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ क्रमशः पहले से लेकर सातवें स्थान तक हैं. 

फिलहाल कोई भी टीम टॉप 4 में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी है. अब बाकी बचे मैचों में प्लेऑफ का घमासान होना है, ऐसे में आइए जानते हैं किस टीम को क्या करना होगा ताकि वे क्वालिफायर और एलिमिनेटर तक पहुंच सकें. 

आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल और मौजूदा पॉइंट्स टेबल

1. गुजरात टाइटंस (GT)

मैच खेले: 11 | अंक: 16 | NRR: +0.793

बचे मुकाबले: दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई

गुजरात को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत और चाहिए. हालांकि तीनों मैच हारने पर वे मुश्किल में पड़ सकते हैं, क्योंकि बाकी टीमें 17 से ऊपर जा सकती हैं. एक जीत उन्हें सुरक्षित स्थिति में पहुंचा सकती है.

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

मैच खेले: 11 | अंक: 16 | NRR: +0.482

बचे मुकाबले: लखनऊ, हैदराबाद, कोलकाता

आरसीबी प्लेऑफ के बेहद करीब है. एक जीत उन्हें लगभग क्वालिफाई करा सकती है, लेकिन अगर वे बाकी मैच भी जीतते हैं तो टॉप 2 में भी आ सकते हैं. जिससे उन्हें एलिमिनेटर खेलने का मौका मिल सकेगा. 

3. पंजाब किंग्स (PBKS)

मैच खेले: 11 | अंक: 15 | NRR: +0.376

बचे मुकाबले: दिल्ली, मुंबई, राजस्थान

पंजाब के पास समीकरण सबसे ज्यादा उलझे हुए हैं और सीधे भी हैं. उनके लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतो, रास्ता खुद-ब-खुद बन जाएगा. दिल्ली से हारने पर बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे. तीनों हारने पर भी प्लेऑफ संभव है, लेकिन तब दूसरे नतीजों और NRR पर निर्भर रहना पड़ेगा.

4. मुंबई इंडियंस (MI)

मैच खेले: 12 | अंक: 14 | NRR: +1.156

बचे मुकाबले: पंजाब, दिल्ली 

गुजरात से हारने के बावजूद मुंबई अपनी किस्मत खुद तय कर सकती है. दोनों बचे मैच जीतकर वे 18 अंक तक जा सकते हैं. हारने पर उनका सफर यहीं थम सकता है.

5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

मैच खेले: 12 | अंक: 13 | NRR: -0.109

बचे मुकाबले: गुजरात, मुंबई, पंजाब

दिल्ली को अपने तीनों बचे मुकाबले जीतने होंगे और 17 अंकों तक पहुंचना होगा. लेकिन सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा, उन्हें बाकी टीमों के नतीजों का भी सहारा लेना पड़ेगा.

6. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)

मैच खेले: 12 | अंक: 11 | NRR: +0.193

बचे मुकाबले: आरसीबी, हैदराबाद

चेन्नई से हार के बाद केकेआर की राह मुश्किल हो गई है. अब वे सिर्फ 15 अंक तक ही पहुंच सकते हैं. अगर पंजाब, मुंबई और दिल्ली में से कोई दो टीमें भी 16 या उससे ज्यादा अंक ले आती हैं, तो केकेआर का रास्ता बंद हो सकता है. उन्हें बाकी टीमों के हारने और नेट रन रेट के दम पर उम्मीद करनी होगी.

7. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मैच खेले: 11 | अंक: 10 | NRR: -0.469

बचे मुकाबले: आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद

लगातार हार के बाद लखनऊ की उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं. अब सिर्फ तीनों मुकाबले जीतकर ही वे 16 अंक तक पहुंच सकते हैं. एक और हार उनका सफर खत्म कर देगी, क्योंकि दो टीमें पहले ही 16 अंक हासिल कर चुकी हैं. 

जो विराट ने हासिल किया, रोहित भी कर सकते थे, लेकिन…, अश्विन ने बताया इससे चूक गए हिटमैन

19 साल के लड़के को कैसे भेज दिया? विराट कोहली को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने बताई 2008 की वह बात

‘उन्होंने उस दौर में…’, विराट के संन्यास पर बोले पुजारा, कहा- कोहली ने बदल दी टीम इंडिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >